फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: जिस एक्टर को फिल्म इंडस्ट्री ने कर दिया था बैन, 5 नेशनल अवॉर्ड कर चुके अपने नाम

Mon, 26 Mar 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Mar 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special prakash raj won 5 times national awards
प्रकाश राज

प्रकाश राज साउथ फिल्म इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी बखूबी नाम कमाया। आज के समय में देखें तो प्रकाश राज जितना बड़ा शायद कोई विलेन हो। उन्होंने तेलुगू के साथ-साथ बॉलीवुड में भी खुद को मजबूती से पेश किया। प्रकाश राज आज 52 साल के हो गए। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 26 मार्च 1965 को बेंगलुरू में हुआ था। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें। 

Birthday Special prakash raj won 5 times national awards
prakash raj

प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। उन्होंने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर अपना नाम बदला था। प्रकाश राज ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल 'बिसिल कुदुरे' से की। साल 1994 में उन्होंने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था।

Birthday Special prakash raj won 5 times national awards
प्रकाश राज - फोटो : self

फिल्ममेकर के. बालाचंदर ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और 1997 में अपनी फिल्म 'नागमंडल' में मौका दिया जिसके बाद प्रकाश राज ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रकाश राज को हिंदी फिल्मों में असली पहचान सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' से मिली। जिसके बाद बॉलीवुड को प्रकाश राज के रूप में एक नया विलेन मिला। बतौर विलेन उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special prakash raj won 5 times national awards
प्रकाश राज

एक्टर होने के साथ-साथ प्रकाश राज ने कई फिल्में भी बनाई हैं। इसके अलावा वह अपने करियर में अभी तक करीब 2 हजार से ज्यादा प्ले कर चुके हैं। 29 साल के करियर में प्रकाश को 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें उनके बर्ताव की वजह से 6 बार बैन कर दिया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर को बैन किया।

विज्ञापन
Birthday Special prakash raj won 5 times national awards
प्रकाश राज

प्रकाश राज अब तक हिंदी फिल्मों में बतौर विलेन कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमे सबसे ज्यादा पसंद उन्हें सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड'  में घनी भाई के किरदार में किया गया था। इसके अलावा वह  'सिंघम', 'दबंग 2', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'सिंह साहब द ग्रेट', 'जंजीर' जैसी फिल्में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed