{"_id":"611129ef8ebc3ef3eb794d3b","slug":"birthday-special-pratyusha-banerjee-committed-suicide-at-top-her-career-won-hearts-of-audience-by-becoming-anandi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रत्युषा बनर्जी: करियर के शीर्ष पर 'आनंदी' ने दे दी थी जान, ऐसा क्यों किया ये आज भी अनसुलझी पहेली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रत्युषा बनर्जी: करियर के शीर्ष पर 'आनंदी' ने दे दी थी जान, ऐसा क्यों किया ये आज भी अनसुलझी पहेली
टीवी की मशहूर अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी अगर आज हमारे बीच मौजूद होतीं तो 10 अगस्त को अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं होती। प्रत्युषा बनर्जी कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'बालिका वधु' में आनंदी के किरदार के लिए जानी गईं। इसके अलावा टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 5' और 'बिग बॉस सीजन 7' की प्रतिभागी भी रही थीं। प्रत्युषा छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा थीं। उन्होंने टीवी के सबसे चर्चित शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाया था। इस शो में छोटी आनंदी के किरदार में अविका गौर ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था।
सबकी उम्मीदों पर खरी उतरी आनंदी
ऐसे में जब शो में बड़ी आनंदी के आने की बात हुई तो प्रत्युषा के लिए दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरना काफी कठिन हो गया था। प्रत्युषा का जन्म 10 अगस्त 1991 में जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था। बाद में टीवी और फिल्मों में काम करने के लिए वो मुंबई आ गईं। उनके पिता का नाम शंकर और मां का नाम सौम्या बनर्जी है।
2 of 5
प्रत्युषा बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त 2015 में प्रत्युषा बनर्जी ने व्यापारी मकरंद मल्होत्रा के साथ उनके संबंध टूटने के बाद अभिनेता और निर्माता राहुल राज सिंह से डेटिंग करना शुरू कर दिया था। 'बालिका वधू' सीरियल में 'आनंदी' के रूप में मशहूर 24 साल की प्रत्युषा ने एक अप्रैल 2016 को अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी। उन्होंने ऐसा क्यों किया ये आज भी अनसुलझी पहेली है।
3 of 5
राहुल राज सिंह, प्रत्युषा बनर्जी
- फोटो : फाइल
प्रत्युषा बनर्जी के करियर की बात करें तो उन्हें 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से लोकप्रियता हासिल हुई। इस किरदार के लिए चुने जाने पर उन्हें बेहद खुशी हुई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो आनंदी के किरदार में ढलने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी कोशिश यही रहेगी कि अविका की नकल ना हो। इसके बाद प्रत्युषा आनंदी के रोल में नजर आईं और कुछ दिनों में ही उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रत्युषा बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस, प्यार तूने क्या किया, सावधान इंडिया, स्वरागिनी, जैसे धारिवाहिकों में प्रत्युषा लगातार अपनी छाप छोड़ती रहीं। एक तरफ तो उनका करियर आगे बढ़ रहा था तो वहीं दूसरी तरफ उनके निजी जीवन में हलचल मची हुई थी। अगस्त 2015 में प्रत्युषा ने व्यापारी मकरंद मल्होत्रा के साथ संबंध टूटने के बाद अभिनेता और निर्माता राहुल राज सिंह को डेट करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रत्युषा बनर्जी
प्रत्युषा ने 1 अप्रैल 2016 को अपने फ्लैंट में फांसी लगा ली थी। प्रत्युषा बनर्जी के आत्महत्या करने के पीछे कई कारण सामने आए। इसमें से एक कारण उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज से उनका रिश्ता खराब होना भी बताया गया। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता। प्रत्युषा के माता पिता आज भी केस लड़ रहे हैं, इस केस को लड़ते हुए उनकी जमा पूंजी तक खत्म हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।