{"_id":"61116b108ebc3efcd32cd95d","slug":"kareena-kapoor-and-saif-ali-khan-second-son-name-is-jehangir-not-jeh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: सैफ-करीना के दूसरे बेटे का नाम है 'जहांगीर', तैमूर नाम रखने पर हुआ था खूब बवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: सैफ-करीना के दूसरे बेटे का नाम है 'जहांगीर', तैमूर नाम रखने पर हुआ था खूब बवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 10 Aug 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। मालूम हो कि अभी तक कपल ने अपने दूसरे बेबी का चेहरा नहीं दिखाया है। वहीं, दूसरे बेबी के जन्म के बाद से ही लोगों को नाम जानने की दिलचस्पी थी। बीते दिनों खबर आई थी कि कपल ने छोटे बेटे का नाम जेह रखा है। लेकिन अब नई खबर में दूसरा नाम सामने आया है। बता दें कि करीना ने हाल ही में करण जौहर के साथ मिलकर अपनी किताब को लॉन्च किया है। इस किताब में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी का पूरा एक्सपीरियंस साझा किया है।
वहीं, इस किताब के आखिरी कुछ पन्नों में करीना ने दूसरे बेटे को जेह कहकर लिखा है। लेकिन फिर एकदम आखिर में करीना ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। खबरों की मानें तो किताब के लास्ट पन्ने में उनकी प्रेग्नेंसी और प्रेग्नेंसी के बाद की फोटोज दिखाई गई हैं और उन फोटोज के कैप्शन में करीना ने दूसरे बेबी का नाम जहांगीर बताया है।
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो तैमूर अली खान का घर का नाम टिमटिम और जहांगीर के घर का नाम जेह है। वहीं, मुगल बादशाह अकबर के बेटे मोहम्मद सलीम का ही नाम जहांगीर था। जहांगीर एक पारसी शब्द है, जिसका अर्थ है- पूरी दुनिया का राजा।
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
इससे पहले करीना ने दो तस्वीरों का कोलाज बना कर फोटो साझा की थी। इसमें से एक तस्वीर में अभिनेत्री तैमूर के साथ थ्रोबैक तस्वीर दिखीं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो जेह के साथ। हालांकि, इस तस्वीर में भी उन्होंने जेह का चेहरा नहीं दिखाया। तस्वीर साझा करते हुए करीना ने लिखा, 'मेरी ताकत, मेरा गर्व, मेरी दुनिया, मेरी प्रेग्नेंसी बुक मेरे दोनों बच्चों के बिना संभव नहीं थी।' करीना की इस पोस्ट पर उनकी बहन करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कमेंट करके प्यार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Instagram
बता दें, करीना कपूर इसके पहले भी बेटे जेह की कई तस्वीरें साझा कर चुकी हैं और फैंस उनपर खूब प्यार बरसाते हैं। इन दिनों करीना अपनी प्रेग्नेंसी बाइबिल को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। करीना ने एक किताब लिखी है, जिसका नाम 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' रखा गया है। इस नाम पर ईसाई समूह ने आपत्ति जताई है और उनका कहना है कि उनकी भावनाएं आहत हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर खान, तैमूर अली खान और बेबी ब्वॉय
- फोटो : Instagram
हाल ही में करीना कपूर ने एक तस्वीर साझा की थी जिसके बाद वह चर्चा में आ गई थीं। तस्वीर के साथ करीना ने लिखा, 'कुछ दिलचस्प चीज पर काम कर रहे हैं लेकिन ये वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं'। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी थी। एक यूजर ने लिखा- क्या आप फिर से मां बनने वाली हैं, इतनी जल्दी कैसे? वहीं एक ने लिखा-अभी फिर से? हालांकि जैसा सभी सोच रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं हैं। करीना फिर से मां नहीं बनने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।