बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने 5जी टेक्नोलोजी पर जबसे केस किया है वह तब से लगातार आलोचनाए झेल रही हैं। उन्होने इसी साल देश में 5जी नेटवर्क लागू करने के खिलाफ याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट से पहले के आदेश में संशोधन की मांग की थी। लेकिन अब अभिनेत्री ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है। उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। जिसका अब जूही चावला ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर जवाब दिया है।
5जी मामला: जूही चावला ने पब्लिसिटी स्टंट बताने पर किया पलटवार, कहा-आप तय नहीं करेंगे कि ये क्या था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानना चाहती थी सुरक्षित है या नहीं
जूही चावला ने बताया कि उन्होने कोर्ट का दरवाजा इसलिए खटखटाया था क्योंकि वो ये जानना चाहती थीं कि 5जी तकनीकी आम आदमी के लिए पूरी तरह से अच्छा और सुरक्षित है या नहीं। उन्होंने अपनी इस वीडियो में आगे कहा कि ये सुनिश्चित किया जाए कि आदमी, औरत, बच्चे , बूढ़ों और जानवरों के लिए ये पूरी तरह से सुरक्षित है या नहीं।
घर के आसपास लगाए गए 14 मोबाइल टावर
जूही चावला ने आगे बातचीत करते हुए बताया कि उन्होने ये कदम इसलिए उठाया था क्योंकि जब ये शुरू हुआ था तो उनके घर के आसपास 14 मोबाइल टावर लगाए गए थे। उनके मुताबिक, उन्होने अपने घर के आसपास निजी तौर पर रेडिएशन चैक करवाया था जिसमें ये खतरनाक और हानिकारत स्तर पर मिला।
20 लाख रुपए का लगा था जुर्माना
बता दे कि इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने जूही चावला और दो अन्य लोगों को 5जी वायरलेस नेटवर्क के खिलाफ याचिका दाखिल करने के खिलाफ 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। बता दें, उच्च न्यायालय ने 4 जून को 5जी वायरलेस नेटवर्क तकनीक को चुनौती देने वाली चावला व अन्य की याचिकाओं को खारिज करते हुए जुर्माना लगाया था।
तो वहीं जूही चावला की ओर से दाखिल की गई याचिका में मांग रखी गई थी कि 5जी टेक्नोलॉजी को लागू किये जाने से पहले इससे जुड़े तमाम तरह के अध्ययनों पर बारीकी से गौर किया जाए और फिर उसके बाद ही इस टेक्नोलॉजी को भारत में लागू करने के बारे में विचार किया जाए।