फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: सैफ-करीना के दूसरे बेटे का असली नाम आया सामने, मलयाली अभिनेत्री सरन्या शशि का निधन

Mon, 09 Aug 2021 11:58 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 09 Aug 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Top news here real name of Saif ali khan Kareena kapoor khan second son revealed and Saranya Shashi passes away
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं और उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। मालूम हो कि अभी तक कपल ने अपने दूसरे बेबी का चेहरा नहीं दिखाया है। वहीं, दूसरे बेबी के जन्म के बाद से ही लोगों को नाम जानने की दिलचस्पी थी। बीते दिनों खबर आई थी कि कपल ने छोटे बेटे का नाम जेह रखा है। लेकिन अब नई खबर में दूसरा नाम सामने आया है। बता दें कि करीना ने हाल ही में करण जौहर के साथ मिलकर अपनी किताब को लॉन्च किया है। इस किताब में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी का पूरा एक्सपीरियंस साझा किया है।


वहीं, इस किताब के आखिरी कुछ पन्नों में करीना ने दूसरे बेटे को जेह कहकर लिखा है। लेकिन फिर एकदम आखिर में करीना ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। खबरों की मानें तो किताब के लास्ट पन्ने में उनकी प्रेग्नेंसी और प्रेग्नेंसी के बाद की फोटोज दिखाई गई हैं और उन फोटोज के कैप्शन में करीना ने दूसरे बेबी का नाम जहांगीर बताया है।

खुलासा: सैफ-करीना के दूसरे बेटे का असली नाम आया सामने, जानें क्या है 'जहांगीर' का मतलब
 
Top news here real name of Saif ali khan Kareena kapoor khan second son revealed and Saranya Shashi passes away
राखी सावंत-शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के कटघरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। राज के साथ साथ कई और लोग भी पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले की चपेट में आ गए हैं। मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल भी जोरों पर है। पुलिस लगातार यही दावा कर रही है कि राज कुंद्रा ही इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद तमाम लोगों से पूछताछ चल रही है। वहीं, पूरे मामले पर पूनम पांडे सहित शर्लिन चोपड़ा ने भी राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए हैं। शर्लिन द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत राज के सपोर्ट में उतरीं हैं। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। बीते दिनों राखी को लेकर शर्लिन ने बयान दिया था। वहीं अब राखी ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर शर्लिन की जमकर क्लास लगाई है।


Raj Kundra Case: राखी सावंत ने जमकर लगाई शर्लिन चोपड़ा की क्लास, कहा- सबको पता है तू क्या काम करती है
 
Top news here real name of Saif ali khan Kareena kapoor khan second son revealed and Saranya Shashi passes away
मीरा मिथुन - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल सिनेमा की अभिनेत्री और मशहूर मॉडल मीरा मिथुन के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस की साइबर विंग में मामला दर्ज हुआ है। अभिनेत्री पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो में दलित समुदाय के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। वीडियो वायरल होने के बाद मीरा मिथुन के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।


कार्रवाई: दलित समुदाय के खिलाफ टिप्पणी कर मुश्किलों में आईं बिग बॉस कंटेस्टेंट, मामला दर्ज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top news here real name of Saif ali khan Kareena kapoor khan second son revealed and Saranya Shashi passes away
आजादी की सालगिरह पर लगेगा 100 कलाकारों का मेला - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की दूसरी लहर के चलते देश में प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए रिलायंस एंटरटेमेंट कंपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम के आयोजन में यशराज फिल्म्स टैलेंट, टी सीरीज, यूटीवी म्यूजिक, टिप्स, सोनी म्यूजिक, शेमारू एंटरटेनेमेंट, मुक्ता आर्ट्स, सारेगामा, इरॉस इंटरनेशनल, धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी जैसी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों के साथ ‘अमर उजाला’ ने भी भागीदारी की है। देश दुनिया के 100 प्रसिद्ध कलाकार इस आयोजन से जुड़ने वाले हैं और ‘अमर उजाला’ देश का इकलौता अखबार है जिसे इस आयोजन में भागीदारी के लिए शामिल किया गया है।

We For India: आजादी की सालगिरह पर लगेगा 100 कलाकारों का मेला, ‘अमर उजाला’ की भी भागीदारी
विज्ञापन
Top news here real name of Saif ali khan Kareena kapoor khan second son revealed and Saranya Shashi passes away
सरन्या शशि - फोटो : सोशल मीडिया
मलयाली अभिनेत्री सरन्या शशि (Saranya Sasi) का सोमवार यानी नौ अगस्त को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 35 वर्ष की थीं और कई साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। कई बार उनकी सर्जरी भी हुई थी। इस बात की जानकारी उनके नजदीकी सूत्रों ने दी। एक ओर जहां उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


आवासन: मलयाली अभिनेत्री सरन्या शशि का निधन, 35 की उम्र में ली आखिरी सांस
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed