फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra Case: राखी सावंत ने जमकर लगाई शर्लिन चोपड़ा की क्लास, कहा- सबको पता है तू क्या काम करती है

Mon, 09 Aug 2021 10:20 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 09 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant erupts over Sherlyn Chopra says Everyone knows what you do
राखी सावंत-शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों सवालों के कटघरे में हैं। पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। राज के साथ साथ कई और लोग भी पोर्नोग्राफी के इस पूरे मामले की चपेट में आ गए हैं। मुंबई पुलिस की जांच-पड़ताल भी जोरों पर है। पुलिस लगातार यही दावा कर रही है कि राज कुंद्रा ही इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद तमाम लोगों से पूछताछ चल रही है। वहीं, पूरे मामले पर पूनम पांडे सहित शर्लिन चोपड़ा ने भी राज कुंद्रा पर कई आरोप लगाए हैं। शर्लिन द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत राज के सपोर्ट में उतरीं हैं। इसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है। बीते दिनों राखी को लेकर शर्लिन ने बयान दिया था। वहीं अब राखी ने फेसबुक पर वीडियो साझा कर शर्लिन की जमकर क्लास लगाई है।

Rakhi Sawant erupts over Sherlyn Chopra says Everyone knows what you do
राखी सावंत - फोटो : Insatagram- @rakhisawant2511

बीते दिनों शर्लिन ने कुछ राखी सावंत से कहा था कि वो इस मामले में बयान ना दें क्योंकि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, शर्लिन ने राखी को 'बेवकूफ' बताते हुए कहा था कि बिना मतलब बेचारी लड़कियों का बयान खारिज ना करें। वहीं, राखी ने फेसबुक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'शर्लिन चोपड़ा हर कोई जानता है कि तू क्या करती है।'

Rakhi Sawant erupts over Sherlyn Chopra says Everyone knows what you do
राखी सावंत - फोटो : Instagram
इस वीडियो में राखी कहती दिख रही हैं कि 'शर्लिन ने 15 सालों तक सिर्फ पोर्न वीडियो ही किए हैं? मैं वक्त आने पर टांग चलाती भी हूं और वक्त आने पर टांग तोड़ती भी हूं। अलग तुम्हें लड़कियों की चिंता है तो आप न्यूड क्यों? मजाल है कि शरीर पर एक कपड़ा भी दिख जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakhi Sawant erupts over Sherlyn Chopra says Everyone knows what you do
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

राखी ने कहा, 'शर्लिन चोपड़ा जी का सुधार हो जाए तो हम गंगा नहा लेंगे। आप भी एक अच्छी डांसर बना सकती हो, अच्छी अभिनेत्री बन सकती हो... आपने मेहनत क्यों नहीं की सीरियल्स में और फिल्मों में? बिग बॉस पर आपको मौका मिला था, आपने तो वहां पर भी कोई झंडे नहीं गाड़े। आपने बस पोर्न वीडियोज बनाईं। कामसूत्र कर करके आप बड़ी सती सावित्री बन गई हैं और मेरे बारे में जजमेंट दे रही हैं तो मैं भी सीता-गीता-मीरा नहीं हूं... मैं राखी सावंत हूं। देश की जनता शर्लिन चोपड़ा न्यूड वीडियो टाइप करके देखिए।'


 
विज्ञापन
Rakhi Sawant erupts over Sherlyn Chopra says Everyone knows what you do
राखी सावंत - फोटो : Instagram

राखी ने आगे कहा, 'एक लड़की सीमेंट उठाकर बिल्डिंग बनाकर मेहनत करके रोटी खाती है, एक लड़की डांस करके मेहनत करके रोटी खाती है। मैं कहती हूं तुम पुराना पेशा छोड़कर आज अच्छी इंसान बनना चाहती हो तो हम सब तुम्हारे साथ हैं। मुझे मत बोलो कि मैंने ये क्यों बोला, ये लोकतंत्र है, बोलने का बस ठेका सिर्फ तुमने लेकर नहीं रखा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed