फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का असर: बीते दो साल से खाली बैठे हैं विवियन डीसेना, कहा- अच्छे शो के आने का इंतजार कर रहा हूं

Mon, 09 Aug 2021 08:51 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 09 Aug 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Vivian Dsena has been sitting vacant for last two years says I am waiting for good show to come
विवियन डीसेना - फोटो : Social Media

टेलीविजन के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक विवियन डीसेना ने दो साल पहले अपने हिट टीवी शो, 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' को छोड़ दिया था। अभी हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सिर्फ मेरा ही नहीं बल्कि कोरोना काल में हर किसी का करियर प्रभावित हुआ है।



अभिनेता ने यह भी कहा कि फ़िलहाल वो एक अच्छे शो के आने का इंतजार कर रहे हैं। विवियन ने कहा, 'जब आप घर में बंद होते हैं और आप काम पर नहीं जा रहे होते हैं। जिसके चलते इकोनॉमी में गिरावट आएगी। नतीजा यह हुआ कि करियर ठप हो गया है। मैं कोई अलग नहीं हूं। मैं एक अच्छे शो के आने का इंतजार कर रहा हूं। मेरा मानना है कि अच्छी चीजें अपना समय लेती हैं। हमें धैर्य रखने की जरूरत है। यही कुंजी है। पास्ट में, धैर्य ने मेरा साथ दिया है और मुझे उम्मीद है कि इस बार भी यही होगा।'

Vivian Dsena has been sitting vacant for last two years says I am waiting for good show to come
Vivian Dsena - फोटो : Social Media

विवियन ने आगे बताया, 'आज के समय में दोस्ती का मतलब सोशल होना है। अगर मैं किसी दोस्त से बात करना चाहता हूं, तो मैं इंस्टा लाइव पर नहीं बल्कि एक प्राइवेट वीडियो कॉल पर करूंगा। इन दिनों यह चलन है कि पुराने या नए शो के दो को-एक्टर्स फैंस के साथ ऑनलाइन चैट करते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता। यह बहुत फॉर्मल हो जाएगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

Vivian Dsena has been sitting vacant for last two years says I am waiting for good show to come
vivian dsena

बता दें कि बीते एक साल में विवियन सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं और उनके पास इसके अपने कारण हैं। इसपर अभिनेता कहते हैं कि यह मेरे फैंस के लिए है, जो मुझे बहुत याद करते हैं क्योंकि मैं स्क्रीन पर नहीं रहा हूं। पहले मेरे शो के जरिए उन्हें मेरा डेली डोज मिल जाता था। मुझे बातचीत के लिए कई मैसेज आते रहते हैं, इसलिए अब मैं एक प्रयास करता हूं। मुझे नहीं पता कि मेरा अगला शो कब होगा, इसलिए मुझे लगा कि यह अनफेयर होगा। फोटोज, वीडियोज, चैट सेशंस और क्यूएनए सेशंस पोस्ट करना मुझे अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivian Dsena has been sitting vacant for last two years says I am waiting for good show to come
Vivian Dsena Vahbiz Dorabjee - फोटो : twitter

विवियन ने अपनी करियर की शुरुआत 'कसम से' सीरियल से की थी लेकिन उन्हें पहचान मधुबाला सीरियल से मिली। विवान अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं। विवियन ने अपनी पत्नी वाहबिज दोराबजी से साल 2016 में तलाक ले लिया था। दोनों की शादी 3 साल ही चली थी। पिछले दिनों खबर आई थी कि वाहबिज ने विवियन से 2 करोड़ रुपए एलिमनी मांगी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

विज्ञापन
Vivian Dsena has been sitting vacant for last two years says I am waiting for good show to come
vivian dsena - फोटो : social media

साल 2018 में विवियन डीसेना टॉप 50 एशियाई सेक्सिएस्ट मैन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने बॉलीवुड के एक्टर्स को इस मामले में पीछे छोड़ दिया था। विवियन एक्टिंग के साथ-साथ एक स्पोर्ट्स पर्सन भी हैं। उनके पास करीब 50 जोड़ी फुटबॉल शूज हैं, इस बात से पता चलात है कि वह खेल के प्रति कितने समर्पित हैं विवियन एक राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed