{"_id":"5c23713ebdec2256f03e98f8","slug":"birthday-special-salman-khan-is-different-and-suffering-from-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़ी रोचक है सलमान की रियल लाइफ, न नाम असली न मोहब्बत और बीमारी गंभीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़ी रोचक है सलमान की रियल लाइफ, न नाम असली न मोहब्बत और बीमारी गंभीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Amit Saini
Updated Thu, 27 Dec 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाईजान, सल्लू या फिर सलमान खान दुनिया चाहे इन्हें किसी भी नाम से बुलाए लेकिन सलमान की शख्सियत का हर कोई दिवाना है। 27 दिसंबर 1965 में इंदोर में जन्में बॉलीवुड के सुलतान जिसपर भी अपना हाथ रख देते हैं उसकी किस्मत बना देते हैं। सलमान एक फेमस एक्टर के साथ-साथ फिल्म निर्माता और एक शांनदार टीवी एक्टर भी हैं। ये कहना गलता नहीं होगा कि सलमान को मीडिया में “बॉलीवुड का टाइगर”, “सबसे सफल खान”, “सफल फिल्मों का बादशाह” भी कहा जाता है। सलमान की फिल्मी जितनी रोचक होती हैं उतनी ही उनकी रियल लाइफ भी रोचक होती है। वैसे तो सल्लू मियां की लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्सी से भरपूर रही है लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी के अनकहे पहलुओं के बारे में बताएंगे।
2 of 6
salman khan
1 सल्लू, दबंग, सलमान ना जाने कितने नाम है, लेकिन आपको बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान का असली नाम अबदुल राशिद सलीम सलमान खान है। वहीं सलमान ने अपने करियर की शुरूआत साल 1988 में आई 'बीवी हो तो ऐसी' में बतौर सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर की थी। फिल्म में भले ही सलमान खान नजर आएं हो लेकिन उनकी आवाज़ फिल्म में नहीं थी। जी हां, फिल्म में उनकी आवाज की जगह किसी दूसरे आर्टिस्ट की आवाज ली गई थी। वहीं साल 1989 में आई सूरज बहजात्या की फिल्म 'मैंनें प्यार किया' से सलमान ने बतौर लीड रोल अपने करियर की शुरूआत की लेकिन आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि फिल्म मैंने प्यार किया के रिलीज के अगले 6 महीने तक उनके पास किसी भी फिल्म ऑफर नहीं था।
3 of 6
salman khan
2 फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सबको अपना दिवाना बनाने वाले सल्लू मियां को पेंटिंग करने के बेहद शौक हैं। वो महज चंद मिनटों में ही खूबसूरत पेंटिंग बना देते हैं। आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि फिल्म 'जय हो' का पोस्टर भी उन्होंने खुद ही पेंट किया था। स्विमिंग और पेटिंग के साथ-साथ सलमान ने स्क्रिप्टिंग में भी अपने हाथ आजमाए हैं। फिल्म 'वीर' की स्क्रिप्ट खुद दंबग खान ने लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
salman khan
3 आपने ये तो खूब सुना होगा कि सलमान को BMW गाड़ियां का काफी शौक है, लेकिन आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि सलमान को साबुन यानि soaps का काफी शौक है। जी हां, और यही वजह है कि उनके बाथरूम में कई तरह के खुशबूनुमा साबुन हमेशा रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
salman khan
4 बॉलीवुड के दबंग खान जो लाखों लोगों के लिए मसीहा बनकर उनकी मदद कर रहे हैं वो खुद trigeminal neuralgia नाम की बीमारी है से झूझ रहे हैं। इस बीमारी को आत्महत्या की बीमारी के नाम से भी जाना जाता है। सलमान का खुद कहना है कि इस बीमारी की वजह से उन्हें एक अंडा खाने में कई बार कई घंटे लग जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।