{"_id":"58cf49274f1c1bf4431a1ffc","slug":"birthday-special-story-about-alka-yagnik","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: 700 फिल्मों में 20 हजार गाने गा चुकीं अल्का याग्निक को भूल गए लोग, नहीं दे रहा कोई काम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: 700 फिल्मों में 20 हजार गाने गा चुकीं अल्का याग्निक को भूल गए लोग, नहीं दे रहा कोई काम
Tue, 21 Mar 2017 08:41 AM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Tue, 21 Mar 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
अल्का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी दिलकश आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली अल्का याग्निक आज अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं। अल्का याग्निक ने बॉलीवुड को 30 सालों तक अपनी आवाजा से सजाए रखा। उन्हें भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर के तौर पर कई नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। अल्का का जन्म कोलकाता के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था।
B'Day Spl: 700 फिल्मों में 20 हजार गाने गा चुकीं अल्का याग्निक को भूल गए लोग, नहीं दे रहा कोई काम
2 of 7
अल्का
उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया था। घर में संगीत का माहौल होने के कारण उनकी भी संगीत में रुचि बढ़ती गई। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। अल्का कोलकाता आकाशवाणी में गाने लगी थीं। साथ ही वो भजन भी गाया करती थीं।
B'Day Spl: 700 फिल्मों में 20 हजार गाने गा चुकीं अल्का याग्निक को भूल गए लोग, नहीं दे रहा कोई काम
3 of 7
अल्का
10 साल की उम्र में वो अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और फिल्म मेकर राज कपूर से मिलीं। राज कपूर को अलका की आवाज बहुत पसंद आई और उन्हें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से मिलवाया। अल्का ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1979 में आई फिल्म 'पायल की झंकार' से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
B'Day Spl: 700 फिल्मों में 20 हजार गाने गा चुकीं अल्का याग्निक को भूल गए लोग, नहीं दे रहा कोई काम
4 of 7
अल्का
अल्का ने जब अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' का गाना 'मेरे अंगने में' गाया तो वो जबरदस्त हिट हुआ। इसके बावजूद अल्का को बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए करीब 8 साल तक स्ट्रगल करना पड़ा। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' के बाद अलका को प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिल पाई।
विज्ञापन
B'Day Spl: 700 फिल्मों में 20 हजार गाने गा चुकीं अल्का याग्निक को भूल गए लोग, नहीं दे रहा कोई काम
5 of 7
अल्का
इसके बाद तो अल्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अलका अब तक 700 फिल्मों में 20 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। अलका ने 1989 में नीरज कपूर से शादी कर ली थी। फिलहाल उनके कोई बच्चे नहीं हैं। अल्का याग्निक कुछ समय से गाना नहीं गा रही हैं। इसकी वजह आज के संगीत में बदलाव को मानती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।