{"_id":"5800c0774f1c1bd8752907b4","slug":"birthday-special-story-of-hema-malini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bdy Spcl: तो आज धर्मेंद्र नहीं जितेंद्र की बीवी होतीं हेमा मालिनी, शादी के लिए बदला धर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bdy Spcl: तो आज धर्मेंद्र नहीं जितेंद्र की बीवी होतीं हेमा मालिनी, शादी के लिए बदला धर्म
Sun, 16 Oct 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 16 Oct 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। जी हां, आज यानी 16 अक्टूबर को हेमा अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। हेमा की खूबसूरती और उनकी अदाकारी का तो हर कोई दीवाना है। आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े उस किस्से के बारे में बताएंगे जिसमें हेमा को तीन-तीन सितारों ने शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन आखिरकार हेमा ने चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी बनाया।
Bdy Spcl: होते-होते रह गई थी हेमा मालिनी और जितेंद्र की शादी, धर्मेंद्र के लिए कबूला था इस्लाम धर्म
2 of 12
बता दें कि हेमा मालिनी इतनी खूबसूरत थीं कि उन्हें इस वजह से अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। हेमा 10वीं क्लास में थीं और उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर आ रहे थे। इस कारण उन्होंने पढ़ाई छोड़ फिल्मों में काम करने का फैसला लिया। इसके चलते हेमा की पढ़ाई सिर्फ 10वीं क्लास तक हो सकी। उनकी खूबसूरती पर उस दौर के कई एक्टर फिदा हो गए थे। हर कोई उन्हें अपनी दुल्हन बनाने का ख्वाब देखने लगा था।
Bdy Spcl: होते-होते रह गई थी हेमा मालिनी और जितेंद्र की शादी, धर्मेंद्र के लिए कबूला था इस्लाम धर्म
3 of 12
1974 का वो दौर जब हेमा से सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि दो और दिग्गज एक्टर प्यार कर बैठे थे। इन दो सितारों के नाम थे संजीव कुमार और जितेंद्र। संजीव हेमा से मन ही मन प्यार करते थे। लेकिन हेमा का नाम लगातार धर्मेंद्र से जोड़ा जा रहा था। वहीं हेमा के घर वाले दोनों के रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे। इसीलिए संजीव ने मौके पर चौका लगाने की सोची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bdy Spcl: होते-होते रह गई थी हेमा मालिनी और जितेंद्र की शादी, धर्मेंद्र के लिए कबूला था इस्लाम धर्म
4 of 12
उन्होंने अपने माता-पिता को हेमा मालिनी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेज दिया। लेकिन हेमा की मां ने ये कहकर रिश्ता करने से मना कर दिया कि उनकी बेटी की अभी शादी की उम्र नहीं है। इसलिए वो शादी नहीं कर सकती। हेमा के मना करने के बाद भी संजीव ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने दोस्त जितेंद्र को हेमा के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा।
विज्ञापन
Bdy Spcl: होते-होते रह गई थी हेमा मालिनी और जितेंद्र की शादी, धर्मेंद्र के लिए कबूला था इस्लाम धर्म
5 of 12
जितेंद्र ने हेमा को समझाया कि संजीव सीधे-सादे हैं, कुंआरे भी हैं, तुम उनसे शादी कर लो। लेकिन हेमा ने जितेंद्र से कहा कि वो संजीव को पसंद तो करती हैं लेकिन शादी नहीं कर सकतीं। इस बार हेमा की ना सुनकर संजीव बेहद दुखी हो गए थे। खबरों की मानें तो इस गम में संजीव शराब पीने लगे। इसके चलते उनकी सेहत भी खराब रहने लगी थी। यहां खास बात ये थी कि अब जितेंद्र का दिल भी हेमा पर आ गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।