{"_id":"57f104d44f1c1b9074577311","slug":"birthday-special-story-on-j-p-dutta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bday Spl : बॉर्डर से कारगिल तक, देशभक्ति फिल्मों के उस्ताद हैं जेपी दत्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bday Spl : बॉर्डर से कारगिल तक, देशभक्ति फिल्मों के उस्ताद हैं जेपी दत्ता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Oct 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस समय देश की सीमा पर पड़ोसी पाकिस्तान निरंतर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा है। पूरा देश आज पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा है और भारतीय सेना अपना मोर्चा संभाले हुए है। पाक की नापाक हरकतों को लेकर फिल्मकारों ने भी बड़े पर्दे पर खूब काम किया और जे.पी दत्ता उनमें से एक हैं।
उनकी फिल्मों को देखकर दर्शक सिनेमाहॉल में ही देशभक्ति से इतने ज्यादा भर जाते थे कि फिल्मों के प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाने लगते थे। जे पी दत्ता ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत फिल्म बॉर्डर बनाई थी। आज उनका जन्मदिन है। आइए इस अवसर पर जानते हैं उनके जीवन के बारे में।
Bday Spl : देशभक्ति है जे पी दत्ता के फिल्मों की जान
2 of 7
जे.पी. दत्ता का पूरा नाम ज्योति प्रकाश दत्ता है। उनका जन्म- 3 अक्टूबर 1949 को मुंबई में हुआ था। वो बॉलीवुड में फिल्म निर्माता-निर्देशक के रूप में मशहूर हैं।
भारतीय सिनेमा में जब भी जे.पी. दत्ता का नाम लिया जाता है तो, 'बॉर्डर', 'एल ओ सी- कारगिल' और 'उमराव जान' जैसी फिल्मों की याद आ जाती है। जे.पी. दत्ता ने बहुत कम फिल्में बनाई हैं लेकिन उनकी फिल्में हमेशा कुछ अलग होती हैं। देशभक्ति और जंग पर आधारित फिल्में बनाने के कारण ही उन्हें सबसे अलग और बेहतरीन निर्माता-निर्देशक माना जाता है।
Bday Spl : देशभक्ति है जे पी दत्ता के फिल्मों की जान
3 of 7
उनके पिता ओ पी दत्ता भी अपने समय के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक और संवाद लेखक रहे थे। जे पी दत्ता की ज्यादातर फिल्मों के संवाद उनके पिता ही लिखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bday Spl : देशभक्ति है जे पी दत्ता के फिल्मों की जान
4 of 7
जे पी दत्ता ने अपने समय की हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से विवाह किया था। उनकी दो बेटियां भी हैं। वो इंडस्ट्री में अपने गुस्से के लिए बहुत मशहूर हैं फिर चाहे वो फिल्म के दौरान फिल्म कलाकारों पर हो या फिर किसी पार्टी में अपने लोगों पर।
विज्ञापन
Bday Spl : देशभक्ति है जे पी दत्ता के फिल्मों की जान
5 of 7
वर्ष 2006 में उन्होंने पीरियोडिक फिल्म 'उमराव जान' बनाई जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी एक साथ दिखाई दी थी। अपने कॅरियर में 'रिफ्यूजी' के बाद वर्ष 2003 में जे पी दत्ता ने कारगिल पर आधारित फिल्म 'एल ओ सी-करगिल' बनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।