{"_id":"585032a54f1c1b745d649d64","slug":"birthday-special-story-on-raj-kapoor-and-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl : पहली ही फिल्म में राज कपूर को पड़ा था जोरदार चांटा, जानिए किस से?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl : पहली ही फिल्म में राज कपूर को पड़ा था जोरदार चांटा, जानिए किस से?
Wed, 14 Dec 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जगत के 'शोमैन' कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता, निर्माता, निर्देशक राज कपूर का व्यक्तित्व कुछ अलग ही रहा है। उनके फिल्मी करियर की शुरुआत भी उनकी तरह ही निराली है। क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राज कपूर का फिल्मी करियर एक चांटे के साथ शुरू हुआ था। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए बताते हैं उनकी जिंदगी के कुछ अनजानी बातों के बारे में।
B'day Spl : पहली ही फिल्म में राज कपूर को पड़ा था जोरदार चांटा, जानिए किस से?
2 of 6
पेशावर (पाकिस्तान) में जन्मे राजकपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ मुंबई आए और यहां उन्होंने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत की। उनके पिता ने उन्हें मंत्र दिया कि राजू नीचे से शुरुआत करोगे तो ऊपर तक जाओगे। पिता की इस बात को गांठ बांधकर राजकूपर ने 17 साल की उम्र में रंजीत मूवीकॉम और बाम्बे टॉकीज फिल्म प्रोडक्शन कंपनी में स्पॉटब्वॉय का काम शुरू किया।
B'day Spl : पहली ही फिल्म में राज कपूर को पड़ा था जोरदार चांटा, जानिए किस से?
3 of 6
उस वक्त के मशहूर निर्देशकों में शुमार केदार शर्मा की एक फिल्म में क्लैपर ब्वॉय के रूप में काम करते हुए राज कपूर ने एक बार इतनी जोर से क्लैप किया कि फिल्म के हीरो की नकली दाड़ी क्लैप में फंसकर बाहर आ गई। राज कपूर की इस हरकत पर केदार शर्मा को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने गुस्से में आकर राज कपूर को एक जोरदार चांटा रसीद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
B'day Spl : पहली ही फिल्म में राज कपूर को पड़ा था जोरदार चांटा, जानिए किस से?
4 of 6
आपको बता दें कि आगे चलकर केदार शर्मा ने ही अपनी फिल्म 'नीलकमल' में राजकपूर को बतौर नायक लिया था। राज कपूर को अभिनय अपने पिता पृथ्वीराज से विरासत में मिली थी। राज कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ रंगमंच पर काम करते थे। उनके अभिनय करियर की शुरुआत पृथ्वीराज थियेटर के मंच से ही हुई थी।
विज्ञापन
B'day Spl : पहली ही फिल्म में राज कपूर को पड़ा था जोरदार चांटा, जानिए किस से?
5 of 6
क्या आपको पता है कि राज कपूर का पूरा नाम 'रणबीर राज कपूर' था। रणबीर अब उनके पोते यानि ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे का नाम है। राज कपूर का मन पढ़ाई में कभी नहीं लगा और 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी होने से पहले ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी। आपको बता दें कि मनमौजी राज कपूर ने विद्यार्थी जीवन में अपनी किताबें-कॉपियां बेचकर तरह-तरह के खाने में मौज उड़ाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।