{"_id":"57ea75c44f1c1bf70a575f28","slug":"birthday-special-story-on-ranbir-kapoor-on-his-love-affairs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..
Wed, 28 Sep 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रणबीर कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेटी हीरो कहा जाता है। उनके चेहरे की मासूमियत ने न सिर्फ उन्हें बॉलीवुड में चहेता बना के रखा है बल्कि लड़कियों के बीच भी वो हमेशा क्यूट सिंबल माने जाते हैं। फिल्मों में भी उन्हें हसीनाओं के दिल के काफी करीब देखा जाता है। उनके इस स्वभाव के चलते उनका नाम कई बॉलीवुड हीरोइनों के साथ जोड़ा गया। दीपिका पादुकोण से लेकर बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ तक उनके प्यार के चर्चे रहे।
आज रणबीर कपूर के जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते हैं उनके प्यार के कुछ खास चर्चों के बारे में-
Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..
2 of 7
अवंतिका मलिक
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक एक समय रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड थीं। अवंतिका और रणबीर एक साथ पढ़ते थे। अवंतिका 'जस्ट मोहब्बत' नामक सीरियल में अभिनय करती थीं। रणबीर उनसे मिलने के लिए सीरियल के सेट पर पहुंचते थे। दोनों वहां पर काफी समय एक साथ गुजारते थे। अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और अवंतिका ने इमरान से शादी कर ली।
Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..
3 of 7
सोनम कपूर
रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावंरिया' से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उस समय ये खबर जोरों पर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बात पर कभी खुलकर कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..
4 of 7
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार के चर्चों ने खूब धूम मचाई। 'बचना ऐ हसीनो' फिल्म के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करते थे। दोनों को कई बार कई मौकों पर एक साथ देखा जाता था। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खुले मिजाज के थे। लेकिन अचानक ही दोनों अलग हो गए। बाद में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने साफ कहा था कि उनके ब्रेकअप का कारण रणबीर थे क्योंकि वो उनके साथ धोखा कर रहे थे।
विज्ञापन
Bday Spl : दीपिका से कैटरीना तक जब ये हीरोइनें हो गईं रणबीर के इश्क में पागल..
5 of 7
नर्गिस फाखरी
रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। उस फिल्म की हीरोइन नर्गिस फाखरी के साथ भी उनके रिश्तों ने सुर्खियां बटोरी थीं। खबर थी कि दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी नजदीक आ गए थे। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ही दोनों अलग हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।