{"_id":"5878aefd4f1c1b7840ba9409","slug":"birthday-special-story-semma-biswas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"750 रुपए में महीना चलाती थीं सीमा बिस्वास, बैंडिट क्वीन में न्यूड सीन के चलते रात-रात भर रोती थीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
750 रुपए में महीना चलाती थीं सीमा बिस्वास, बैंडिट क्वीन में न्यूड सीन के चलते रात-रात भर रोती थीं
Mon, 16 Jan 2017 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Jan 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
सीमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा को 'बैंडिट क्वीन' जैसी फिल्म देने वाली सीमा बिस्वास आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। सीमा का जन्म असम के नालबाड़ी में हुआ था। सीमा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। वो कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। उन्होंने सोचा था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वो लॉ करेंगी। परिवार की माली हालत अच्छी नहीं थी। सीमा के पिता ने बड़ी मुश्किल से उन्हें NSD भेजा था।
750 रुपए में महीना चलाती थीं सीमा बिस्वास, बैंडिट क्वीन में न्यूड सीन के चलते रात-रात भर रोती थीं
2 of 8
सीमा
सीमा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एनएसडी जाने के बाद उन्होंने अपने परिवार से कभी पैसे नहीं मांगे थे। उनका कहना था कि जब आपके अपने आपको सपनों की ओर उड़ान भरने की आजादी दें और आप की काबीलियत पर इतना भरोसा करें तो उनसे कुछ और मांगना अपराध लगता है। इसलिए भत्ते में मिल रहे 750 रुपए में ही महीना निकल जाता था। एक सेब खाकर भी गुजारा कर लेती थीं।
750 रुपए में महीना चलाती थीं सीमा बिस्वास, बैंडिट क्वीन में न्यूड सीन के चलते रात-रात भर रोती थीं
3 of 8
सीमा
सीमा ने खुद से वादा किया था कि परिवार से मांगना नहीं बल्कि उन्हें देना ही उनका कर्तव्य है। सीमा काफी समय तक एनएसडी से जुड़ी रहीं। सीमा ने बताया था कि NSD में उन्हें स्मिता पाटिल कहा जाता था। पहली बार सीमा को कांजे नोबूमित्सू के 'रशोमोन' प्ले में एक छोटे से रोल के लिए चुना गया था। बैंडिट क्वीन के निर्देशक शेखर कपूर को सीमा का अनप्रोफेशनल पोर्टफोलियो पसंद आया था। जिसके बाद उन्होंने सीमा को बैंडिट क्वीन के लिए चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
750 रुपए में महीना चलाती थीं सीमा बिस्वास, बैंडिट क्वीन में न्यूड सीन के चलते रात-रात भर रोती थीं
4 of 8
सीमा
1994 में सीमा पहली बार फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से दुनिया के सामने आईं। इस फिल्म में सीमा ने इतनी बेहतरीन एक्टिंग की थी कि आज तक उनके किरदार को कोई नहीं भूल पाया। आज भी लोग उन्हें फूलन देवी के नाम से जानते हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। जब ये फिल्म उन्हें मिली तो वो फूलन देवी के बारे में कुछ नहीं जानती थीं। वो किरदार को समझने के लिए फूलन देवी से मिलना चाहती थीं लेकिन फूलन जेल में थीं।
विज्ञापन
750 रुपए में महीना चलाती थीं सीमा बिस्वास, बैंडिट क्वीन में न्यूड सीन के चलते रात-रात भर रोती थीं
5 of 8
सीमा
सीमा असम में पली-बढ़ी थीं। इसलिए उनकी हिंदी काफी कमजोर थी। वो दिन-रात लाइनों को समझने के लिए सैकड़ों बार रिहर्सल करती थीं। सीमा ने एक इंटरव्यू में अपने इस रोल के बारे में बहुत सी रोचक बातें साझा की थीं। सीमा के अनुसार, फिल्म में कई सारे न्यूड सीन थे। इसके चलते बहुत विवाद हुआ था। विवादों के कारण उन्हें रात-रात भर रोना पड़ा था। इस सीन को शूट करते समय डायरेक्टर और कैमरामैन के अलावा सभी का अंदर आना मना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।