फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: अपने गानों के लिए मशहूर मीका सिंह का विवादों से है पुराना नाता, ऐसे किया था करियर शुरू

Thu, 10 Jun 2021 08:30 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 08:30 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: This singer had faced a lot of Controversy with Rakhi Sawant
मीका सिंह - फोटो : Instagram

मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह 10 जून को अपना जन्मदिन बनाते हैं। मीका सिंह बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनका हर गाना हिट होना ही है। बॉलीवुड में मीका का नाम उन सिंगर्स में शामिल है जिनका एक गीत फिल्म की सफलता के लिए काफी होता है। एक ओर जहां मीका अपनी आवाज के लिए पहचाने जाते हैं, वहीं उनके नाम के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं। 



मीका और विवादों का साथ हमेशा चोली-दामन का रहा है। 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटने के बाद सरेआम लिपलॉक किया था, जिस पर अच्छा-खासा बवाल मचा था। राखी इस बात के लिए अदालत तक चली गई थीं। काफी दिनों तक मामला मीडिया में छाया रहा था। मीका के बड़े भाई दलेर मेहंदी हैं। शुरुआत में उन्होंने बतौर गिटारिस्ट काम करना शुरू किया था। उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के लिए सुपरहिट गाना 'डर दी रब रब कर दी' कम्पोज भी किया था। इसके बाद उन्होंने खुद गाना गाने की सोची। शुरुआती दौर में जब गाना गाने की ख्वाहिश लिए वे स्टूडियो जाते थे तो दलेर मेंहदी के नाम के चलते उन्हें सुनने के लिए डायरेक्टर तैयार हो जाते थे, लेकिन उनकी अन-कन्वेंशनल आवाज को सुन ना कह देते थे। 

Birthday Special: This singer had faced a lot of Controversy with Rakhi Sawant
mika singh - फोटो : instagram
इसके बाद मीका ने खुद का एल्बम लॉन्च करने का मन बनाया और अपना पहला सुपरहिट गाना 'सावन में लग गई आग' (2008) के जरिए ऑडियंस के दिलों पर राज किया। इसके बाद तो उनकी आवाज का जादू जो चला वो आज भी कायम है। अगली स्लाइड में पढ़ें मीका सिंह के विवाद...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

Birthday Special: This singer had faced a lot of Controversy with Rakhi Sawant
मीका सिंह - फोटो : अमर उजाला
मीका सिंह हिट एंड रन केस में भी फंस चुके हैं। साल 2014 में मीका सिंह को एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने का आरोप लगा था। इस दौरान ऑटो में बैठे पैसेंजर्स को चोट आ गई थी। मीका सिंह ने कहा था कि वह गाड़ी नहीं चला रहे थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: This singer had faced a lot of Controversy with Rakhi Sawant
मीका सिंह - फोटो : file photo

मीका सिंह पर कस्टम टैक्स चोरी का भी आरोप लग चुका है। साल 2013 में मीका बैंकॉक से मुंबई वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनके पास सीमा से अधिक विदेशी मुद्रा थी। मीका सिंह को मुंबई एयरपोर्ट में कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

विज्ञापन
Birthday Special: This singer had faced a lot of Controversy with Rakhi Sawant
मीका सिंह

मीका सिंह ने एक लाइव इवेंट में डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह डॉक्टर फीमेल क्राउड के बीच आकर डांस कर रहा था। ऐसे में मीका सिंह को गुस्सा आ गया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed