फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: टीवी के 'हनुमान' निर्भय वाधवा को बेचनी पड़ी अपनी बाइक, आर्थिक तंगी से थे परेशान

Thu, 10 Jun 2021 08:11 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Jun 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
Nirbhay Wadhwa Sold His Bike For Living In Lockdown Actor Famous For Hanuman Roles
निर्भय वाधवा - फोटो : Instagram

कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के चलते कई लोगों ने आर्थिक तंगी का सामना किया और अभी भी वो इसकी मार झेल रहे हैं। कोरोना महामारी और लॉकडाउन का सीधा असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा। इंडस्ट्री से कई लोगों के बेरोजगार होने और आर्थिक तंगी का सामना करने की खबरें आईं। अब खबर है कि टीवी के 'हनुमान' निर्भय वाधवा (Nirbhay Wadhwa) पिछले करीब 1.5 साल से बेरोजगार थे। लॉकडाउन के दौरान कोई काम नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। 



काफी बुरे है हालात
टीवी एक्टर निर्भय वाधवा के हालात इतने खराब थे कि उन्हें अपनी पसंद की बाइक तक बेचनी पड़ी और इससे ही उन्हें खर्च चलाना पड़ा। अपने हालातों के बारें में खुलकर बात करते हुए एक्टर ने एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि लगभग डेढ़ साल तक घर पर बैठे रहने से चीजें बदतर हो गईं। इस तालाबंदी के कारण मेरी सारी बचत खत्म हो गई। कुछ काम नहीं था। लाइव शो भी नहीं हो रहे थे। कुछ पेमेंट बाकी था, वो भी नहीं मिला।

Nirbhay Wadhwa Sold His Bike For Living In Lockdown Actor Famous For Hanuman Roles
निर्भय वाधवा - फोटो : Instagram

निर्भय वाधवा ने इंटरव्यू में कहा कि, 'मैं एडवेंचर का शौकीन हूं। इसलिए मेरे पास एक सुपर बाइक थी। लेकिन मजबूरी में उसे बेचना पड़ा। वो बाइक जयपुर में मेरे गृहनगर में थी, खर्च चलाने के लिए उन्होंने बाइक को बेचने का बड़ा फैसला लिया। मेरे लिए बाइक बेचना आसान नहीं था, क्योंकि यह बहुत महंगी बाइक थी।'

Nirbhay Wadhwa Sold His Bike For Living In Lockdown Actor Famous For Hanuman Roles
निर्भय वाधवा - फोटो : Instagram

एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक 22 लाख रुपये में खरीदी थी। इसलिए खरीदार ढूंढना मुश्किल हो गया था। आखिरकार, कंपनी को ही साढ़े नौ लाख में बाइक बेच दी। इस बाइक के साथ निर्भय की कई यादें जुड़ी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhay Wadhwa Sold His Bike For Living In Lockdown Actor Famous For Hanuman Roles
निर्भय वाधवा - फोटो : Instagram

फिलहाल, निर्भय वाधवा को काम मिल गया है और वो जल्द ही टीवी शो 'विध्नहर्ता गणेश' में हनुमान जी के किरदार में नजर आने वाले हैं। एक्टर ने बताया कि सोनी चैनल के साथ मैंने पहले भी काम किया है। संकट मोचन महाबली हनुमान किया था। जो ढाई साल तक चला था। उन्ही के प्रोडक्शन हाउस का शो विघ्नहर्ता गणेश भी हैं और जब हनुमान की भूमिका करनी थी तो उन्होंने मुझे ही फिर से कांटेक्ट किया है।

विज्ञापन
Nirbhay Wadhwa Sold His Bike For Living In Lockdown Actor Famous For Hanuman Roles
निर्भय वाधवा - फोटो : Instagram

बता दें, निर्भय वाधवा ने स्टार प्लस के धार्मिक धारावाहिक महाभारत में दुशासन का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने संकटमोचन महाबली हनुमान में हनुमान का किरदार निभाया। अभिनेता ने धारावाहिक कयामत की रात में भी काम किया था और इसमें उन्होंने कालासुर की भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed