फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान हाशमी के साथ बोल्ड सीन कर पॉपुलर हुई ये हीरोइन, हरभजन सिंह से शादी के बाद छोड़ा करियर

Wed, 13 Mar 2019 07:11 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 13 Mar 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special Unknown Facts about cricketer Harbhajan Singh wife and actress Geeta Basra
harbhajan singh and geeta basra
सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरों से चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस गीता बसरा 35 साल की हो चुकी हैं। गीता बसरा का जन्म 13 मार्च 1984 को इंग्लैंड के दक्षिणी तट पर पोर्ट्समाउथ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह वहीं पली बढ़ीं बाद में वह भारत लौट आई। गीता बसरा ने लंदन में 4-5 साल तक थिएटर किया और उसके बाद मुंबई के किशोर नमित एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। 
Birthday Special Unknown Facts about cricketer Harbhajan Singh wife and actress Geeta Basra
गीता बसरा - फोटो : santa banta
एक्टिंग सीखने के बाद उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक मिला। गीता बसरा बॉलीवुड में आने से पहले एक बेहतरीन मॉडल रह चुकी हैं। फिल्मों में एंट्री उन्होंने इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘दिल दिया है’ से की। गीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह से शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल से ज्यादा समय तक डेट किया। 
Birthday Special Unknown Facts about cricketer Harbhajan Singh wife and actress Geeta Basra
geeta basra - फोटो : file photo
शादी के बाद भी गीता फिल्म इंड्स्ट्री में सक्रिय रहीं और अभी तक 'द ट्रेन', 'जिला गाजियाबाद', 'सेकेंड हैंड बैट्समैन' जैसी फिल्में कर चुकी हैं। 'सेकेंड हैंड बैट्समैन' फिल्म में उनके पति हरभजन सिंह ने तो कैमियो का रोल भी किया था। वहीं फिल्म ‘द ट्रेन’ में इमरान हाशमी के साथ गीता ने जमकर किसिंग सीन और बोल्ड पोज दिए, इसके बावजूद उनका करियर सही ट्रैक पर नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Unknown Facts about cricketer Harbhajan Singh wife and actress Geeta Basra
Harbhajan Singh, Geeta Basra, - फोटो : PTI
गीता और हरभजन की एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम हिनाया है। गीता सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वह आए दिन अपनी बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद गीता अपने पति हरभजन सिंह से कभी अपनी किसी भी फिल्म के बारे में बात नहीं करतीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed