{"_id":"5ade9e5d4f1c1b85028b6212","slug":"birthday-special-varun-dhawan-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: जब होटल वालों ने इस सुपरस्टार से साफ करवाया था टॉयलेट, जानिए क्या थी वजह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: जब होटल वालों ने इस सुपरस्टार से साफ करवाया था टॉयलेट, जानिए क्या थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन 31 साल के हो गए हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1987 को मुंबई में हुआ था। वरुण बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत करने से पहले वरुण ने करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है।
2 of 6
varun dhawan
वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इसके बाद उन्होंने 'मैं तेरा हीरो, 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां', 'दिलवाले', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बदलापुर', 'एबीसीडी 2', 'ढिशूम', और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों में एक्टिंग करके खूब तारीफें बटोरी।
3 of 6
varun dhawan
वरुण धवन की हाल में ही फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज हुई है। निर्देशक शूजित सरकार की इस फिल्म में वरुण धवन अलग ही रुप में नजर आए। फिल्म में क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग की जमकर वाहवाही की। अपने रोल के लिए वरुण धवन ने खूब मेहनत भी की जो परदे पर बखूबी नजर भी आया। आइए जानते हैं इसी फिल्म से जुड़े कुछ किस्से...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
varun dhawan
'अक्टूबर' में वरुण धवन ने होटल मैनेजमेट ट्रेनी का किरदार निभाया है। इस किरदार में खुद को फिट करने के लिए वरुण ने होटल मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स की तरह ट्रेनिंग ली है। वरुण ने इसके लिए बकायदा होटल में बर्तन भी धोए। शूजित सरकार की इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई है।
विज्ञापन
5 of 6
varun dhawan
होटल मैनेजमेंट ट्रेनी के इस किरदार के लिए वरुण ने न जाने कितने पापड़ बेले। उन्होंने फाइव स्टार होटल में कुकिंग से लेकर टॉयलेट की सफाई और यहां तक कि बर्तन भी धोए। सबसे खास बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान विदेशी टूरिस्ट्स ने उन्हें असली कर्मचारी समझ लिया और खाने के साथ ही रुम सर्विस का आॅर्डर तक दे डाला। वरुण ने भी अपने स्टारडम को बीच में नहीं आने दिया और पूरी शिद्दत से गेस्ट के आॅर्डर पूरे किए। उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान हर काम किया और होटल मैनेजमेंट का स्टूडेंट बनकर सीक्वेंस शूट किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।