फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार थीं बबीता, स्विमिंग सीन शूट के लिए किया गया था ये काम

Tue, 20 Apr 2021 09:22 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Apr 2021 09:22 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: When Babita Couldn’t Swim Getting Into A Tank Tucked In A Swimming Pool During A Song Shooting
बबीता कपूर

बॉलीवुड में ऐसी कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने गुजरे जमाने में अपने अभिनय और सौंदर्य से लोगों के दिलों पर राज किया। लेकिन आज वो एकदम बदल गई है। आज हम जिस अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं, वो भी अपने जमाने में बला की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री थीं। आज हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस बबीता कपूर की। जी हां, कपूर खानदान की बहू, एक्टर रणधीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस करिश्मा-करीना कपूर की मां। एक वक्त था जब बबीता कपूर के चर्चे हर जगह हुआ करते थे और उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी। फिल्म में उनके एक सीन के लिए निर्देशक कड़ी मशक्कत करने के लिए तैयार रहते थे। आज हम आपको बबीता कपूर के बारे में ही कुछ अनकही बातें बताने जा रहे हैं।

Birthday Special: When Babita Couldn’t Swim Getting Into A Tank Tucked In A Swimming Pool During A Song Shooting
बबीता कपूर

बबीता कपूर के पिता हरि शिवदसानी एक अभिनेता थे। बबीता का भी बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना था। उन्होंने साल 1966 में फिल्म 'दस लाख' से बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पहली फिल्म हिट साबित हुई। फिर क्या था बबीता कपूर के पास फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई। बबीता ने दूसरी फिल्म सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ की। फिल्म का नाम था 'राज'।

Birthday Special: When Babita Couldn’t Swim Getting Into A Tank Tucked In A Swimming Pool During A Song Shooting
बबीता कपूर

इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्म एक 'श्रीमान एक श्रीमति', 'हसीना मान जाएगी', 'फर्ज', 'बनफूल', 'एक हसीना दो दीवाने', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'कब क्यों और कहां', 'पहचान व कल आज' और 'कल' जैसी कई फिल्मों में काम किया। बबीता कपूर ने कई सुपरहिट फिल्में तो दी ही साथ ही उस दौर के गई खूबसूरत नगमे भी उन पर फिल्माए गए हैं। इनमें 'आओ हुजूर', 'कजरा मोहब्बत वाला', 'बेखुदी में सनम', 'तुमसे अच्छा कौन है', 'जनम जनम का साथ', 'भंवरे की गुंजन' आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: When Babita Couldn’t Swim Getting Into A Tank Tucked In A Swimming Pool During A Song Shooting
बबीता कपूर और जितेंद्र

एक किस्सा कुछ यूं था कि फिल्म 'अनमोल मोती' का एक गाना शूट होना था, जिसके बोल थे 'ऐ जाने चमन तेरा गोरा बदन'। इस गाने की शूटिंग पानी के बीच में होनी थी। अब बबीता कपूर को तैरना आता नहीं था इसलिए उनके डूबने का खतरा था। इस गाने को शूट कराने के लिए निर्देशक ने तरकीब सोची। उन्होंने स्विमिंग पूल में एक टैंक रख दिया था और इसी में खड़ी होकर बबीता ने इस गाने की शूटिंग की थी।

यहां देखें वो गाना- 

विज्ञापन
Birthday Special: When Babita Couldn’t Swim Getting Into A Tank Tucked In A Swimming Pool During A Song Shooting
रणधीर कपूर-बबीता

एक्ट्रेस की लव लाइफ की बात करें तो साल 1969 में रणधीर कपूर और बबीता की मुलाकात फिल्म संगम के सेट पर हुई थी, जहां वो अपने पिता राज कपूर के साथ गए थे। यहां रणधीर ने बबीता को देखा और उन्हें पसंद करने लगे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और उन्होंने मिलना शुरू कर दिया। दोनों ने करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट किया और इसके बाद बबीता ने रणधीर से कहा कि वो या तो उनसे शादी कर लें या फिर उन्हें छोड़ दें, क्योंकि वो जानती थीं कि कपूर खानदान की बहुएं एक्टिंग नहीं करतीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed