सब्सक्राइब करें

Pankaj Udhas Birthday: पद्मश्री मिलने की खबर से अनजान थे पंकज उधास, दोस्त ने बताया तो दी थी मजेदार प्रतिक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 17 May 2022 08:46 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special When Pankaj Udhas received the news of Padma Shri award from a friend, know interesting things about the Ghazal singer
पंकज उधास - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज उधास एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनका जिक्र होते ही हर किसी के मन में गजलें और प्यार भरे गाने आ जाते हैं। उनकी गजलें हर किसी के बेचैन मन को पल भर में शांत कर देने का काम करती हैं और उनके द्वारा गाए हुए प्यार भरे गाने सीधा दिल में उतर जाते हैं। उनकी गजलों और गानों की लिस्ट अगर खोली जाए तो काफी लंबी है।


उनके सदाबहार गानों में 'चिट्ठी आए न संदेश', 'न कजरे की धार', 'आदमी खिलौना है', 'चांदी जैसा रंग है तेरा' समेत कई गाने शामिल हैं। अपने बेहतरीन काम के लिए साल 2006 में पंकज उधास को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के हाथों देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है, इसके पीछे भी एक मजेदार कहानी है। आज पंकज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर हम आपको पद्मश्री से जुड़ा उनका किस्सा बताते हैं।

Trending Videos
Birthday Special When Pankaj Udhas received the news of Padma Shri award from a friend, know interesting things about the Ghazal singer
पंकज उधास - फोटो : सोशल मीडिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि पंकज उधास को जब पद्मश्री देने का एलान हुआ था, तब उन्हें इस बारे में जानकारी ही नहीं थी। इतना ही नहीं, जब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने पंकज उधास से पद्मश्री से जुड़ा सवाल किया था, तब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की बात को अनदेखा कर दिया था। ये बात खुद सिंगर ने बताई थी। उन्होंने बताया था कि उनके गानों को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख भी पसंद करते थे। एक दिन उन दोनों की मुलाकात एक समारोह में हुई। इस समारोह में पंकज उधास ने परफॉर्म किया था और इसके बाद ही उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री से स्टेज के पीछे हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special When Pankaj Udhas received the news of Padma Shri award from a friend, know interesting things about the Ghazal singer
गजल गायक पंकज उधास

इस मुलाकात में दोनों के बीच थोड़ी बातचीत हुई। इसी मौके पर विलासराव ने पंकज को बताया था कि वह उनके बड़े प्रशंसक हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान उन्होंने पंकज से ये भी पूछ लिया था कि क्या आपको पद्मश्री मिला है? पूर्व मुख्यमंत्री की इस बात का पंकज ने कोई जवाब नहीं दिया, जिसके बाद दोनों की बातचीत भी खत्म हो गई। 




 
Birthday Special When Pankaj Udhas received the news of Padma Shri award from a friend, know interesting things about the Ghazal singer
पंकज उधास

इसी बीच की बात है जब पंकज उधास ने अपने करियर के 25 साल पूरे किए थे और वह कुछ संस्थाओं के साथ जुड़कर कैंसर पीड़ितों की मदद कर रहे थे। पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा साल 2006 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुई थी। इस खबर के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में जब उन्हें उनके दोस्त ने बधाई देने के लिए फोन किया तो वह भी हैरान रह गए। पंकज ने जब अपने दोस्त से पूछा कि किस बात की बधाई? तब उस दोस्त ने बताया कि आपको पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है। इस खबर को सुनने के बाद  पंकज की खुशी का ठिकाना नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed