सब्सक्राइब करें

हेजल कीच से शादी करने के लिए युवराज सिंह ने खूब बेले पापड़, दोस्त तक को दे डाली थी धमकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 12 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Birthday special yuvraj singh and hazel keech love story
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : फाइल

क्रिकेट और सिनेमा का पुराना रिश्ता रहा है। कई क्रिकेटर्स अपना दिल बॉलीवुड अभिनेत्रियों से लगा बैठे और फिर उनसे शादी रचा ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वे एक्ट्रेस हेचल कीच की मोहबत्त में डूब गए। लेकिन हेचल से शादी करने के लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े। 12 दिसंबर 1981 को पैदा हुए युवराज सिंह को कैसे मिलीं हेचल, आपको आगे बताते हैं

Trending Videos
Birthday special yuvraj singh and hazel keech love story
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : फाइल

द कपिल शर्मा शो में एक बार युवराज सिंह और हेजल कीच मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। युवराज ने बताया था कि हेजल करीब साढ़े तीन साल तक उनसे मिलने के लिए मना करती रहीं। युवराज के मुताबिक जब उन्होंने हेजल को देखा तो उन्हें ऐसा लगा जैसे कोई लड़का चल रहा हो, ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अभिनेत्री की चाल लड़के जैसी लगती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special yuvraj singh and hazel keech love story
Yuraj Singh-Hazel Keech - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज ने कपिल के शो में बताया, 'मुझे हेचल से मिलकर अच्छा। मैंने कॉफी के लिए कहा तो इन्होंने हां कह दिया। जिस दिन काफी पीने जाना होता, उस दिन ये अपना फोन स्विच ऑफ करके बैठ जातीं। मैंने एक बार कहा कि मुझे एक बीमारी हो गई तो इन्होंने कहा-गुड लक। मुझे लगा कि ये लड़की बहुत अजीब है। मैंने इनका नंबर फोन से डिलीट कर दिया।'

Birthday special yuvraj singh and hazel keech love story
yuvraj singh, hazel keech - फोटो : social media

युवराज सिंह ने आगे कहा, 'तीन साल बाद हेजल मुझे फेसबुक पर दिखीं। ये मेरे एक कॉमन फ्रेंड के साथ दोस्त थीं। मैंने उससे पूछा कि तुम कैसे इन्हें जानते हो तो उसने कहा कि मैं इनसे मिला चुका हूं। फिर मैंने उसे बोला कि तू इससे दूर रह। फिर उसने कहा कि दूर क्यों रहूं तो मैंने कहा इसने मुझे तीन साल घास नहीं डाली और ना ही मिली। पता नहीं क्या समझती है खुद को। दूर रह क्योंकि मुझे शादी इसी लड़की से करनी है। कुछ दिन बाद इन्होंने मुझे फेसबुक पर जोड़ लिया।'

विज्ञापन
Birthday special yuvraj singh and hazel keech love story
hazel keech - फोटो : social media
युवराज ने जब शादी के लिए हेजल को प्रपोज किया तो उन्होंने कहा कि तुम मुझे ठीक लगते हो, मैं देखती हूं। युवराज ने कहा कि हेजल ने मुझे हां करने में साढ़े तीन साल लगा दिए और हां करने के बाद भी एक साल तक लटकाया। बता दें कि युवराज और हेजल ने साल 2016 में शादी रचा ली थी। 

Year Ender 2020: इस साल इन टीवी सितारों के घर गूंजी किलकारियां, राहुल महाजन की पूर्व पत्नी का नाम भी है लिस्ट में शामिल

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed