फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: कभी संजय दत्त को फेवरेट पार्टनर मानती थीं माधुरी दीक्षित, एक्टर के जेल जाने के बाद बदल गया सबकुछ

Thu, 29 Jul 2021 07:27 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 29 Jul 2021 07:27 AM IST
विज्ञापन
Birthday: there was a time sanjay dutt was madhuri dixits favourite actor
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit - फोटो : twitter

संजय दत्त गुरुवार को अपना 62 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। संजय दत्त ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'रेशमा और शेरा' से की थी। बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म 'रॉकी' 1981 में आई जो सुपरहिट साबित हुई। जब भी संजय दत्त की बात होती है, माधुरी का नाम आना लाजिमी है। माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का नाम एक समय साथ में खूब जोड़ा गया था। दोनों एक-दूसरे के साथ काम करना भी खूब पसंद करते थे लेकिन आखिरी बार दोनों को साल 1997 में साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों ही कलाकार फिल्म कलंक में साथ नजर आए।



संजय दत्त को बताया था पसंदीदा जोड़ीदार
माधुरी दीक्षित ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उनके पसंदीदा पार्टनर संजय दत्त हैं क्योंकि वे असली जोकर हैं। उनके किस्से मुझे हर समय हंसाते हैं पर वह एक अच्छे आदमी हैं। संजू के पास एक प्यारा दिल और अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर है। वे गेम नहीं खेलते। खुले दिल के और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। 

Birthday: there was a time sanjay dutt was madhuri dixits favourite actor
madhuri dixit sanjay dutt - फोटो : Social media

माधुरी को कहते थे ‘आई लव यू’
यासीर उस्मीन ने अपनी किताब में यह लिखा है कि संजय दत्त और माधुरी की फिल्म को डायरेक्ट करने वाले एक निर्देशक ने उन्हें बताया था कि संजय माधुरी के आस-पास ही घूमते रहते थे और उन्हें ‘आई लव यू’ कहा करते थे। संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे चाहते थे कि माधुरी और उनके बीच सीन हो लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। मीडिया में फैल रही इस तरह की अफवाहों के लिए संजय दत्त ने माधुरी से माफी भी मांगी थी। 

Birthday: there was a time sanjay dutt was madhuri dixits favourite actor
संजय दत्त माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल

फोन करने से किया था मना
स्टारडस्ट में छपी एक स्टोरी के मुताबिक, माधुरी ने अपनी बहन से कहा था कि वे संजय दत्त से कह दें कि उन्हें फोन न करें। उन दोनों के बीच अब कुछ नहीं बचा है। संजय दत्त उन दिनों जेल में थे, जब माधुरी ने कहा था कि उनका संजय दत्त से कोई लेना-देना नहीं है। दरअसल साल 1993 में 12 मार्च को मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इसमें संजय दत्त का नाम भी आया था और हथियार रखने के जुर्म में  उन्हें सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday: there was a time sanjay dutt was madhuri dixits favourite actor
Richa Sharma, Sanjay Dutt - फोटो : instagram

पहली पत्नी की बहन ने लगाया आरोप
माधुरी और संजय दत्त कभी रिलेशनशीप में नहीं रहे लेकिन उन्हें जानने वाले कहते हैं कि दोनों एक- दूसरे के प्रति काफी गंभीर थे। संजय और उनकी पहली पत्नी रिचा के अलगाव को लेकर रिचा की बहन ने माधुरी दीक्षित को दोषी बताया है। एक इंटरव्यू में रिचा की बहन ने कहा था कि माधुरी ने मेरी बहन का घर तोड़ा है।

विज्ञापन
Birthday: there was a time sanjay dutt was madhuri dixits favourite actor
madhuri dixit - फोटो : instagram

माधुरी का किया था जिक्र
2017 में 58 वर्षीय अभिनेता से जब पूछा गया कि यदि उन्हें मौका मिले किसी अभिनेत्री से शादी करने का तब वे किस से शादी करेंगे? इस पर उन्होंने माधुरी का नाम लिया था। पिछले दिनों कलंक में दोनों को साथ देखा गया था, तब संजय दत्त ने कहा था कि माधुरी के साथ काम करना बेहद सुखद है। वे एक महान अभिनेत्री हैं। संजय दत्त तीन शादियां कर चुके हैं। फिलहाल उनकी पत्नी मान्यता दत्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed