फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty Controversy: कभी सरेआम किस तो कभी बोल्ड फोटोशूट, इन वजहों से चर्चा में रही थीं शिल्पा शेट्टी

Thu, 29 Jul 2021 05:49 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 29 Jul 2021 05:49 AM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Controversy: from actor to sage kissing shilpa shetty has been always in controveries
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

यह कोई पहला मौका नहीं है जब पति के पोर्नोग्राफी केस में आरोपी पाए जाने पर शिल्पा शेट्टी चर्चा का विषय बनी हों। शिल्पा इससे पहले भी कई बार विवादों का हिस्सा रह चुकी हैं। शादी से पहले और बाद में भी शिल्पा और विवाद का रिश्ता नहीं टूट सका। कभी सोशल मीडिया पर उनकी कोई विवादित तस्वीरें वायरल हुईं तो कभी आईपीएल में उनके पति पर मैच फिक्सिंग के सवाल उठ गए। शिल्पा ने जब मशहूर शो ‘बिग ब्रदर’ में हिस्सा लिया तो वे वहां भी विवादों से दूर नहीं रह सकीं। 




रिचर्ड गेर ने किया किस
2007 में शिल्पा शेट्टी तब चर्चा का विषय बन गई थीं जब एक कार्यक्रम के दौरान रिचर्ड गेर ने अभिनेत्री को किस कर लिया था। यह एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने वाला एक कार्यक्रम था। इस विवाद के बाद शिल्पा शेट्टी का देशभर में जमकर विरोध हुआ था। शिल्पा ने मामले को बहुत ज्यादा भाव ही नहीं दिया। 

 

Shilpa Shetty Controversy: from actor to sage kissing shilpa shetty has been always in controveries
shilpa Shetty - फोटो : Social media

बोल्ड फोटोशूट बना मुसीबत
2006 में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एक गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। यह वारंट मदुराई कोर्ट द्वारा बोल्ड फोटोशूट करवाने के लिए जारी किया गया था। शिल्पा ने यह फोटोशूट किसी मैग्जीन के लिए करवाया था और उन दिनों शिल्पा शादीशुदा नहीं हुआ करती थीं। 


 

Shilpa Shetty Controversy: from actor to sage kissing shilpa shetty has been always in controveries
शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media

साधु ने शिल्पा को किया किस
यह 2009 की बात है, जब शिल्पा शेट्टी सखिगोपाल मंदिर गई थीं। एक साधु ने उनके गले को चूम लिया था और यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी। जिसके बाद शिल्पा ने कहा था कि क्या कोई पिता अपने बेटी के गालों पर किस नहीं कर सकते हैं क्या? 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Controversy: from actor to sage kissing shilpa shetty has been always in controveries
RAJ KUNDRA IPL - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल में सट्टेबाजी का आरोप
जब राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में खेलना शुरू हुई थी तो राज कुंद्रा पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे। राज उन सात सट्टेबाजों से संपर्क में थे, जो उनकी टीम पर सट्टा लगा रहे थे। इस समय भी शिल्पा शेट्टी चर्चा का विषय बन गई थीं।

 

विज्ञापन
Shilpa Shetty Controversy: from actor to sage kissing shilpa shetty has been always in controveries
raj and kavita

राज की पहली पत्नी ने लगाया आरोप
राज की पहली पत्नी कविता का मानना है कि उनकी और राज की शादी टूटने की वजह सिर्फ शिल्पा शेट्टी हैं। उन्होंने अपने तलाक के दौरान इस बात को बार-बार कहा था। राज की पहली पत्नी से शादी टूटने के बाद उन्होंने शिल्पा शेट्टी से शादी कर ली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed