फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: कोर्ट ने खारिज की राज कुंद्रा की जमानत याचिका और सेबी ने शिल्पा शेट्टी पर लगाया तीन लाख रुपये का जुर्माना

Wed, 28 Jul 2021 11:41 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 28 Jul 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
top news Court rejects Raj Kundra bail plea and SEBI fined Shilpa Shetty Rs 3 lakh
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में मुंबई की एस्प्लेनेडे कोर्ट ने राज और रयान थोर्पे की जमानत याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि राज कुंद्रा (Raj Kundra) 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं और अब उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है। गौरतलब है कि इस साल फरवरी में पोर्नोग्राफी रैकेट केस का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने हुआ था। जब क्राइम ब्रांच को पता चला कि इस केस के तार मशहूर बिजेनसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं तो इसकी जांच की जाने लगी। पांच महीने की जांच के बाद क्राइम ब्रांच को पुख्ता सबूत मिले जिसके आधार पर राज को गिरफ्तार किया गया।



पोर्नोग्राफी केस: अभी जेल में ही रहेंगे राज कुंद्रा, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
top news Court rejects Raj Kundra bail plea and SEBI fined Shilpa Shetty Rs 3 lakh
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram
टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। श्वेता कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छा जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने बच्चों के साथ फोटोज़ शेयर करती रहती हैं। अब अभिनव कोहली और श्वेता एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, अभिनव ने श्वेता के खिलाफ उनकी अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेता के वकील ने कहा, 'श्वेता अदालत को सूचित किए बिना अनुमति लिए शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका चली गई थीं। हमने इसलिए अदालत में याचिका दाखिल की है और जल्द ही इस मामले में श्वेता को अपना जवाब देना होगा।'


राहत: श्वेता तिवारी को सेशन कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, पति अभिनव कोहली ने लगाए थे गंभीर आरोप
top news Court rejects Raj Kundra bail plea and SEBI fined Shilpa Shetty Rs 3 lakh
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
अक्षय कुमार को उनके एक से बढ़कर एक किरदारों के लिए जाना जाता है। वे अनुशासन प्रिय व्यक्ति हैं। देश के जवानों के लिए अक्षय अपने मन में खूब सम्मान रखते हैं। पिछले महीने की 17 तारीख को कश्मीर में अक्षय बीएसएफ के जवानों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक जर्जर स्कूल को देखा और उसके पुनर्निर्माण के लिए एक करोड़ रूपये दान में दिए थे। हालांकि अक्षय ने इस काम के विषय में कहीं कोई पोस्ट नहीं डाली थी।


कश्मीर में स्कूल बनाने के लिए अक्षय कुमार ने दिया एक करोड़ का दान, पिता के नाम पर रखी गई आधारशिला
विज्ञापन
विज्ञापन
top news Court rejects Raj Kundra bail plea and SEBI fined Shilpa Shetty Rs 3 lakh
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की लगातर सुर्खियों में हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।  दरअसल, अब खबर है कि सेबी (SEBI) ने शिल्पा शेट्टी पर तीन लाख का जुर्माना लगाया है।  


कार्रवाई: कम नहीं हो रहीं शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें, अब सेबी ने लगाया तीन लाख रुपये का जुर्माना
विज्ञापन
top news Court rejects Raj Kundra bail plea and SEBI fined Shilpa Shetty Rs 3 lakh
मोनिक ओ माई डार्लिंग में राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘रूही’ की रिलीज के दौरान ‘अमर उजाला’ से बातचीत करते हुए अभिनेता राजकुमार राव ने जिस ड्रामा फिल्म की तरफ इशारा किया था, उस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हिंदी सिनेमा का टर्निंग प्वाइंट मानी जाने वाली फिल्म ‘अंधाधुन’ की टीम ही इस फिल्म को भी बना रही है। फिल्म का नाम रखा गया है ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’ और इसकी शूटिंग की एक झलक फिल्म ‘कारवां’ के इसी बोल वाले सुपरहिट गाने के साथ बुधवार को सामने आई है। फिल्म के निर्माता संजय राउतरे ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि फिल्म की कहानी बहुत ही अतरंगी है और उन्हें उम्मीद है कि फिल्म ‘अंधाधुन’ को अपना बेइंतहा प्यार देने वाले दर्शक इस फिल्म को भी पसंद जरूर करेंगे। ये फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।


टीम ‘अंधाधुन’ का मनोरंजन दुनिया में नया धमाका, राजकुमार राव के साथ शुरू हुई फिल्म ‘मोनिका, ओ माई डार्लिंग’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed