सब्सक्राइब करें

सोनू सूद से भाजपा नेता ने भी मांगी मदद, अलका लांबा बोलीं- 'इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ..'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Jun 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
bjp mla rajendra shukla tweet to sonu sood for migrant help alka lamba takes
अलका लांबा, सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सोनू सूद की इन दिनों श्रमिकों की मदद करने के लिए खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर सोनू सूद लगातार मैसेज करके श्रमिकों, मजदूरों और अन्य जरूरतमंदों को उनके घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी के एक विधायक ने भी ट्वीट कर सोनू सूद से मदद मांगी तो कांग्रेस नेता अलका लांबा भड़क उठीं।

Trending Videos
bjp mla rajendra shukla tweet to sonu sood for migrant help alka lamba takes
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बीजेपी विधायक राजेंद्र शुक्ला ने सोनू सूद से श्रमिकों को लाने के लिए मदद मांगी। उन्होंने मुंबई में फंसे मध्य प्रदेश के रीवा और सतना जिले के निवासियों की एक लिस्ट ट्वीट की। सोनू सूद को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि 'ये रीवा/सतना, मध्य प्रदेश निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हुए हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं। कृपया इनको वापस लाने में हमारी मदद करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bjp mla rajendra shukla tweet to sonu sood for migrant help alka lamba takes
अलका लांबा - फोटो : सोशल मीडिया

बीजेपी विधायक के इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ अलका लांबा ने लिखा, 'आंखों पर यकीन नहीं होता कि जो खुद विधायक और पूर्व में मंत्री भी रहे हैं, मध्य प्रदेश और देश में इन्हीं की सरकार है, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री इन्हीं की पार्टी के हैं, महाराष्ट्र में भी इनके सांसद और विधायक हैं, फिर भी मदद सोनू सूद से मांग रहे हैं, थोड़ी भी शर्म हो तो इस्तीफा देकर घर बैठ जाओ, बेहतर होगा।'

bjp mla rajendra shukla tweet to sonu sood for migrant help alka lamba takes
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं राजेंद्र शुक्ला के ट्वीट पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'सर, अब कोई नहीं फंसेगा। आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज देंगे सर। कभी मध्य प्रदेश आया तो पोहा जरूर खिलाना।'

विज्ञापन
bjp mla rajendra shukla tweet to sonu sood for migrant help alka lamba takes
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

राजेंद्र शुक्ला यहीं नहीं रुके उन्होंने सोनू सूद को फिर लिखा, 'धन्यवाद सोनू सूद जी, विन्ध्य की पावन भूमि में आपका हमेशा स्वागत है। मुंबई में अभी बचे हुए 168 में से करीब 55 लोगों को भिजवा दिया गया है, करीब 113 लोग बचे हुए हैं जिन्हें सकुशलता से भिजवाने के लिए मैं आपको अग्रिम धन्यवाद व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed