दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कठुआ और उन्नाव रेप मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि नाबालिगों से रेप के दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन और मीडिया के समर्थन की जरूरत है।
पीएम के बाद हेमा मालिनी ने भी तोड़ी चुप्पी,कहा, 'बच्चियों का रेप करने वाले को फांसी पर चढ़ा दो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा, 'इन जानवरों के खिलाफ, जो बच्चों और मासूमों को भी नहीं छोड़ते, मीडिया के जबरदस्त समर्थन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन होना चाहिए। मैं मेनका जी (मेनका गांधी) से सहमत हूं कि दोषी साबित होने पर तत्काल मौत की सजा दी जान चाहिए और सभी दुष्कर्मों (नाबालिग) के लिए कोई जमानत या माफी नहीं मिलनी चाहिए।'
हेमा मालिनी ने मामले पर दो ट्वीट्स किए हैं-
There shd be a national uprising with strong support from the media, against these animals who don’t spare even babies & toddlers! I agree with Manekaji that death penalty shd be instantaneous once proven guilty & there shd be no bail or pardon, juveniles included, for all rapes Daily newspaper reports of rape happening in every part of our country! Kathua, Unnao are but 2 of the long list of shame. Can these mindless rapists even be classified as human beings? They are beasts on the rampage & shd be hanged to death for their heinous crimes
जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की बच्ची के रेप का आरोप मंदिर के पुजारियों और पुलिसकर्मियों पर लगा। वहीं यूपी के उन्नाव में 17 साल की लड़की का रेप करने का आरोप बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगा है। गौरतलब है कि हेमा मालिनी का बयान ठीक पीएम मोदी के बयान के दूसरे दिन आया है। पीएम ने पीड़िताओं को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। कठुआ मामले में जहां दोषियों का समर्थन करने वाले बीजेपी के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दिया वहीं, उन्नाव मामले में आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।