{"_id":"622b3bb05041ba768363bb7a","slug":"bjp-victory-in-up-was-decided-in-2019-kangana-ranaut-says-ye-kehne-ke-liye-mujhe-par-fir-ho-gyi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Election Result: 2019 में ही तय हो गई थी यूपी में भाजपा की जीत, कंगना बोलीं- यही कहने के लिए मुझ पर कितने केस हो गए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
UP Election Result: 2019 में ही तय हो गई थी यूपी में भाजपा की जीत, कंगना बोलीं- यही कहने के लिए मुझ पर कितने केस हो गए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 11 Mar 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार राज्यों ने भाजपा ने एक बार फिर सत्ता हासिल की है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। यूपी में भाजपा के पूर्ण बहुमत से जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं में पूरा जोश नजर आ रहा है। वहीं, कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जो भाजपा की इस शानदार जीत पर काफी खुश हैं। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत का नाम भी शामिल है। अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं कंगना यूपी में योगी सरकार की वापसी से खासा उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए किया है।
भाजपा की जीत से खुश कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। कंगना ने अपने इंस्टा हैंडल पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें पीएम मोदी विरोधियों पर चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हें। वीडियो में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहते दिख रहे हैं कि 2019 में लोकसभा के चुनाव के बाद विपक्षी दल यह कहा करते थे कि 2019 के आम चुनाव के नतीजों में क्या है यह तो 2017 में ही यूपी चुनाव के परिणाम से तय हो गया था।
3 of 4
पीएम मोदी और कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
वीडियो में मोदी आगे कहते हैं कि क्या ये पॉलिटिकल ज्ञानी आज भी ऐसा कहने की हिम्मत करेंगे कि 2022 के नतीजे से 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणाम तय हो गए हैं? इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने अपनी बात भी रखी है। वीडियो के कैप्शन में कंगना ने लिखा है, 'मैं तो कब से कह रही हूं, ये कहने के लिए मुझ पर कितने केस भी हुए। लेकिन सत्य तो सत्य है...जय हिंद।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना का शो लॉक अप
- फोटो : insta
'लॉकअप' की वजह से सुर्खियों में हैं कंगना
कंगना रणौत अपने बयानों की वजह से लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। इस समय कंगना एकता कपूर की वेब सीरीज 'लॉकअप' की वजह से चर्चा में हैं। इस शो को वह एक जेलर के रूप में होस्ट कर रही हैं। शो में अक्सर विवादों में रहने वाले सेलेब्रिटीज को हिस्सा बनाया गया है। कंगना की दो फिल्में धाकड़ और तेजस भी रिलीज होने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।