विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे सामने आ चुके हैं और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल हुई है। आप पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है। अब पंजाब में आप की जीत के बाद भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भगवंत मान एक ऐसे शख्स हैं, जो महज 11 साल के राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि राजनीति में आने से पहले भगवंत मान क्या करते थे। तो चलिए जानते हैं भगवंत मान के बारे में।
Bhagwant Mann: राजनीति में आने से पहले इस शो में अपना जलवा बिखेर चुके हैं भगवंत मान, अब बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति में आने से पहले ही स्टार थे भगवंत मान
राजनीति में आने से पहले भी भगवंत मान स्टार थे, वह एक हास्य कलाकार के रूप में मशहूर हैं और सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें जमकर फॉलो करते हैं। भगवंत मान एक ऐसे नेता हैं, जिन्हें पंजाब में जमीनी तौर पर जाना जाता है। राजनीतिक भाषणों में भी वह अपनी वाकपटुता का बखूबी उपयोग करते नजर आते हैं।
कॉलेज टाइम में ही रख दिया था कलाकारी की दुनिया में कदम-
भगवंत मान का जन्म पंजाब के संगरूर स्थित सतौज गांव में हुआ था और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी गांव के स्कूल से ही थी, इसके बाद वह 11 वीं की पढ़ाई के लिए शहीद उधम सिंह स्कूल में गए और यहीं से उन्होंने कलाकारी की दुनिया में अपना पहला कदम बढ़ाया। भगवंत मान के बारे में बताया जाता है कि वह कॉलेज के दिनों में हास्य कलाकार (कॉमेडियन) थे, और एक स्टैंडप कॉमेडियन के तौर पर टीवी एंकर्स की मिमिक्री करते थे।
ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी आ चुके हैं नजर-
भगवंत मान ने साल 2008 में स्टार प्लस के फेमस कॉमेडी शो ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में भी हिस्सा लिया था और यहां से उन्होंने एक कॉमेडियन के रूप में अलग पहचान बनाई। भगवंत कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। नेशनल फिल्म अवार्ड जीत चुकी फिल्म 'मैं मां पंजाब दी' में भी भगवंत मान ने काम किया था।
कुल्फी गरमा-गरम से हुए थे फेमस-
भगवंत मान की पहली कॉमेडी कैसेट कुल्फी गरमा-गरम आई और इससे वह रातों-रात स्टार बन गए और इसी के चलते गोल्ड मेडल पाने वाले भगवंत अपनी बीकॉम की पढ़ाई अधूरी छोड़ अभिनय की दुनिया में चले गए। इसके बाद उन्होंने 'जुगनू कहंदा है' पहला टीवी प्रोग्राम किया जो लोगों को खूब पसंद आया।