{"_id":"5ac7491d4f1c1bc2618b5e80","slug":"black-buck-case-4-peoples-behind-the-reason-salman-khan-custody","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान को सलाखों तक पहुंचाने में इन 4 लोगों का था अहम रोल, अंजाम भुगतने की मिली थी धमकी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान को सलाखों तक पहुंचाने में इन 4 लोगों का था अहम रोल, अंजाम भुगतने की मिली थी धमकी
Sat, 07 Apr 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
20 साल पुराने केस में सलमान खान दोषी करार दिए जा चुके हैं और फिलहाल जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। काले हिरण के शिकार के आरोप में बाकि सितारे बरी हो गए लेकिन सलमान कानून के शिकंजे से बच नहीं सके। सलमान खान को सजा दिलाने में 4 लोगों का अहम योगदान रहा। ये 4 लोग हैं पूनमचंद, चुगराम बिश्नोई, हरीश दुलानी और ललित बोरा।
2 of 7
सलमान खान के साथ शेरा
काला हिरण केस में पूनमचंद और चुगराम बिश्नोई ही चश्मदीद गवाह हैं। वन विभाग को दिए अपने बयान में दोनों ने सलमान खान को जिप्सी से काले हिरणों पर गोली चलाते देखने की बात कही थी। अपने बयान में पूनमचंद ने बताया कि 2 अक्टूबर 1998 की रात उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी, इस पर उन्होंने चुगराम को जगाया और घर से बाहर निकले।
3 of 7
सलमान खान
बयान में पूनमचंद ने बताया कि उन्होंने सलमान को जिप्सी से काले हिरणों पर निशाना लगाते देखा था। उन्होंने सलमान को रोकने की कोशिश भी की लेकिन सलमान ने उन्हें बंदूक दिखाया और वहां से निकल गए थे। बाद में पूनमचंद और चुगराम की गवाही इस मामले में काफी अहम साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सलमान खान
सलमान खान को जेल भेजने के पीछे तीसरा मुख्य शख्स था हरीश दुलानी। हरीश दुलानी वहां के लोकल थे जो जिप्सी में सवार होकर जंगल गए थे। जब हरीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो हरीश ने बताया कि सलमान ने काले हिरण ही नहीं बल्कि चिंकारा का भी शिकार किया था। हरीश ने अपने बयान में यह भी बताया कि जब सलमान निशाना लगाते थे तो बाकी कलाकारों ने उकसाने का काम किया।
विज्ञापन
5 of 7
सलमान खान
काले हिरण केस में ललित बोरा ही पहले जांच अधिकारी थे जिन्होंने सलमान समेत सभी सितारों से सबसे पहले पूछताछ की थी। ललित बोरा उस वक्त असिस्टेंट फॉरेस्ट रेंजर के तौर पर जोधपुर में तैनात थे। 3 अक्टूबर 1998 की सुबह कुछ ग्रामीणों ने काले हिरण के शिकार की शिकायत जोधपुर जिला वन अधिकारी से की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।