Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bihar
›
Conjoined Sisters Saba and Farah Salman Khan Fan From Bihar Want To Go To Jail
{"_id":"5ac7475a4f1c1bda618b5cce","slug":"conjoined-sisters-saba-and-farah-salman-khan-fan-from-bihar-want-to-go-to-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिहार में सलमान की जबरा फैन हैं ये दो बहनें, जेल जाते ही छोड़ा खाना-पीना,अब करना चाहती हैं यह काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिहार में सलमान की जबरा फैन हैं ये दो बहनें, जेल जाते ही छोड़ा खाना-पीना,अब करना चाहती हैं यह काम
Sat, 07 Apr 2018 07:51 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Conjoined Sisters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान को जेल की सजा मिलने से उनके फैन्स निराश हैं। बिहार की रहने वाली जुड़वा बहनें सबा और फराह ने भी अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि वो दोनों भी भाईजान के साथ जेल जाना चाहती हैं। फराह ने कहा, 'भाईजान कभी ऐसा जुर्म नहीं कर सकते। उन्हें फंसाया गया है...उनके खिलाफ साजिश रची गई है। अब जब वह जेल जा चुके हैं, तो हम दोनों भी उनके साथ वहां रहना चाहते हैं। प्लीज हमें जेल भेज दो।'
2 of 5
Conjoined Sisters
सबा ने कहा, 'हम पिछले आठ दिनों से सलमान खान के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कोर्ट का फैसला सुनकर हमें शॉक लगा क्योंकि भाईजान क्रिमिनल नही हैं।' हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सबा ने खाना-पीना छोड़ दिया है। उसने कहा है कि जब तक अभिनेता को बेल नहीं मिल जाती, वह कुछ नहीं खाएगी।
3 of 5
Conjoined Sisters
सलमान खान की 23 वर्षीय ये जुड़वा फैन्स जन्म से ही सिर से एक दूसरे से जुड़ी हैं। दोनों पटना के समनपुरा इलाके में रहती हैं। जिस दिन सलमान खान के हिट एंड रन मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला था, उस दिन (मई 2015) इन दोनों बहनों ने व्रत रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Conjoined Sisters
आठ साल पहले सलमान खान ने सबा और फराह के साथ रक्षाबंधन के मौके पर राखी बंधवाई थी। जब उन्हें पता चला था कि ये दोनों बहनें उनकी कितनी बड़ी फैन हैं, तो उन्होंने दोनों के लिए फ्लाइट्स की टिकटें भिजवाकर उन्हें मुंबई बुलाया था। एक्टर ने दोनों के रहने का भी बंदोबस्त किया था। राखी बंधवाकर सलमान खान ने हमेशा उनकी रक्षा करने का वादा किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Conjoined Sisters
सबा और फराह कई ट्रीटमेट के बाद भी अलग नहीं हो सकीं। दोनों की किडनी और रक्त धमनियां एक ही हैं। इसलिए सर्जरी के कारण उनकी जान को खतरा है। साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने भी इनके सर्जरी का आदेश देने से इंकार कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।