फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण ने दिग्गज कंपनी से तोड़ा नाता, वजह भी जान लें

Sat, 07 Apr 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Will Not Do Aerated Drink Advertisements
deepika padukone - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'पद्मावत' के बाद दीपिका पादुकोण की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। लगभग हर ब्रांड उनके साथ जुड़ना चाहता है और उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाना चाहता है। मगर बैक-टूृ-बैक ब्लॉकबस्टर देने वाली दीपिका पादुकोण ने एक दिग्गज मल्टी नेशनल कंपनी से नाता तोड़ लिया है। 

Deepika Padukone Will Not Do Aerated Drink Advertisements
deepika padukone

दीपिका पादुकोण इस कंपनी के कोल्ड ड्रिंक का प्रचार करती थीं। एक्ट्रेस ने फैसला किया है कि वह अब उस ड्रिंक का विज्ञापन कभी नहीं करेंगी, जिसका इस्तेमाल वह खुद नहीं करतीं। माना जा रहा है कि फिटनेस को लेकर गंभीर दीपिका पादुकोण अब किसी भी एरेटेड ड्रिंक का विज्ञापन नहीं करेंगी।

Deepika Padukone Will Not Do Aerated Drink Advertisements
deepika padukone

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी ऐलान किया था कि वह किसी कोल्ड ड्रिंक का विज्ञापन नहीं करेंगे। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद में एक समारोह में कहा था कि एक बच्ची ने जब कहा कि ऐसे उत्पाद में जहर होता है, तभी उन्होंने फैसला किया था कि वह ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Will Not Do Aerated Drink Advertisements
Deepika Padukone

पिछले कई दिनों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के परिवारवालों ने शादी की तारीख भी तय कर ली है और अब दीपिका पादुकोण ने ऐसा कुछ कहा है जिससे खबर पक्की लग रही है कि वह जल्द ही सात फेरे ले सकती हैं।

दरअसल फिल्म कम्पैनियन को दिए एक इंटरव्यू में जब दीपिका से सवाल पूछा गया कि शादी के बाद क्या वह फिल्में करती रहेंगी तो उन्होंने कहा कि यह सब मेरी जिंदगी का हिस्सा है। मेरे लिए शादी, मां-बाप, परिवार, घर सभी बहुत मायने रखते हैं। आज मैं खुद को एक वर्किंग वाइफ और मां के रूप में देखने के लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि मैं घर के साथ ही काम को काफी अच्छे तरीके से हैंडल कर लूंगी।'

विज्ञापन
Deepika Padukone Will Not Do Aerated Drink Advertisements
deepika padukone

खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे लेकिन रणवीर के परिवारवाले मुंबई में ही शादी करने के इच्छुक हैं क्योंकि सिंह परिवार के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में ही रहते हैं। मुंबई मिरर के मुताबिक, 'दीपिका और रणवीर के परिवारवालों ने शादी की तारीख तय कर ली है। दोनों की शादी इसी साल सितंबर से दिसंबर के बीच में हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed