{"_id":"5ac8525f4f1c1bb6618b60dc","slug":"black-buck-case-salman-khan-second-day-at-jodhpur-central-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेल में ऐसे बीता दूसरा दिन, रात में सिगरेट फूंकते रहे सलमान पर क्यों भड़के आसाराम?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जेल में ऐसे बीता दूसरा दिन, रात में सिगरेट फूंकते रहे सलमान पर क्यों भड़के आसाराम?
Sat, 07 Apr 2018 10:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर के सेंट्रल जेल में दो रातें गुजारनी पड़ीं। सलमान जब जेल के अंदर पहुंचे तो भी उनका दबंग अंदाज देखने को मिला जिसकी वजह से पुलिस की किरकिरी भी हुई हालांकि डीआईजी विक्रम सिंह ने सफाई दी कि सलमान जेल में आम कैदियों की तरह ही हैं लेकिन सलमान की लाइफस्टाइल को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि वह आम कैदियों जैसे हैं।
2 of 5
सलमान खान
जानकारी के मुताबिक, सलमान जेल में भले हों लेकिन जेल में ना तो कैदियों वाली ड्रेस पहनी है और ना ही जेल का खाना खाया। सलमान के लिए खाना होटल से मंगवाया गया। यही नहीं उन्होंने जींस और टीशर्ट ही पहनीं।
3 of 5
अलवीरा और अर्पिता
सलमान से मिलने शुक्रवार को प्रीति जिंटा पहुंची। यही नहीं उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता से करीब 30 मिनट मुलाकात हुई। इस दौरान बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद रहे। इसके बाद सलमान ने कसरत की और जेलकर्मियों व उनके बच्चों से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
इससे पहले जब गुरुवार को सलमान जेल पहुंचे तो वहां काफी मच्छर थे। मच्छरों से बचने के लिए उन्होंने ओडोमॉस लगाया। इस दौरान सलमान काफी रात तक जगते रहे और कई सिगरेट फूंक डालीं। वह शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे उठे और बाद में दोबारा सो गए और फिर 8:30 बजे उठे। बाद में उन्हें जेल का नाश्ता दिया गया तो उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
वहीं जेल में सलमान को मिल रही इतनी सुविधाओं से आसाराम भड़क गए। उन्होंने जेलकर्मियों से कहा, 'मुझसे मिलने तो कोई नहीं आता। सलमान सुपरस्टार हैं इसलिए उनसे मिलने जा रहे हो।' बता दें कि आसाराम और सलमान खान एक ही जेल में बंद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।