फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हॉलीवुड सुपरस्टार की फेवरेट फिल्म निकली 'बाहुबली', सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Tue, 17 Apr 2018 10:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Black Panther actor Winston Duke favourite film is Bahubali and actor Prabhas
भारतीय सिनेमा को केवल अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। यहां तक की कई एक्टर हॉलीवुड स्टार की पहली पसंद भी रहे हैं। उन्हीं में से एक हॉलीवुड एक्टर विंस्टन ड्यूक हैं । उन्होंने भारतीय फिल्म और एक्टर को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी पसंद जाहिर की है। विंस्टन ड्यूक हाल ही में आई हॉलीवुड फिल्म 'ब्लैक पैंथर' नजर आ चुके हैं। 
Black Panther actor Winston Duke favourite film is Bahubali and actor Prabhas
हाल ही में विंस्टन ड्यूक ने सोशल मीडिया पर टॉलीवुड फिल्म 'बाहुबली' को लेकर अपनी पसंद जाहिर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'बाहुबली' के कुछ सीन और एक्टर प्रभास की फोटो शेयर की। इतना ही नहीं विंस्टन ड्यूक ने फोटो की कैप्शन में यह भी खुलासा कर दिया कि 'बाहुबली' सीरीज उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है और प्रभास उनके फेवरेट एक्टर हैं।

Black Panther actor Winston Duke favourite film is Bahubali and actor Prabhas
अपनी पोस्ट में विंस्टन ड्यूक ने 'बाहुबली' यानी प्रभास की लंबी उम्र की कामना भी की। उन्होंने लिखा- 'वह काफी अच्छे अभिनेता है और मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं।' विंस्टन ड्यूक की इस पोस्ट ने यह साबित कर दिया है कि प्रभास के फैंस केवल भारत में भी नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Black Panther actor Winston Duke favourite film is Bahubali and actor Prabhas
आपतो बता दें कि विंस्टन ड्यूक ने डिज्नी के मार्वेल यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म 'ब्लैक पैंथर' में  M'Baku का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके डरावने किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए अरबों रुपए की कामई की। रयान कूलर द्वारा निर्देशित 'ब्लैक पैंथर' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed