साल 2017 जाने वाला है, लेकिन इस साल बॉलीवुड की फिल्मों ने बेहिसाब पैसे कमाएं। हालांकि कुछ फिल्मों का कलेक्शन बहुत ही कम रहा। इस साल 'बाहुबली द कंक्लूजन' से लेकर 'टाइगर जिंदा है' तक कुल 247 फिल्में बॉक्सऑफिस पर रिलीज हुईं, जिसमें 30 हॉलीवुड की फिल्में हैं। 'बाहुबली' ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़े, हालांकि ये फिल्म हिंदी में डब की गई थी। तो आइए एक नजर डालते हैं इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर...
साल 2017 में 247 फिल्में रिलीज, जानिए कमाई के मामले में 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली द कंक्लूजन
सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में 'बाहुबली द कंक्लूजन' का नाम सबसे ऊपर है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्सऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने 510.99 करोड़ रुपये कमाए। एसएस राजामौली की ये फिल्म तमिल भाषा में बनी, जिसे हिंदी में डब किया गया।
गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने भी अच्छा कारोबार किया। इस फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। यह 'गोलमाल' सीरीज की चौथी फिल्म है। फिल्म 20 अक्तूबर 2017 को रिलीज हुई और कुल 203.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
जुड़वा 2
डेविड धवन के निर्देशन में बनी 'जुड़वा-2' ने भी अच्छी कमाई की। फिल्म में वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडिस और तापसी पन्नू मुख्य किरदार में हैं। ये फिल्म 1997 में आई सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' का रीमेक है। इन फिल्म में बॉक्सऑफिस पर 138.61 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
पढ़ें: टी-सीरीज किंग गुलशन कुमार की बेटी बनीं मां, 3 साल पहले इस शख्स से ऐसे की थी शादी
टॉयलेट एक प्रेम कथा
'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया है। ये फिल्म ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता के महत्व जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। फिल्म 11 अगस्त 2017 को रिलीज हुई थी, फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में है। फिल्म में बॉक्सऑफिस पर 134. 22 करोड़ रुपये की कमाई की।