फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: आलिया भट्ट के मां बनने पर यह कमेंट करना शाहिद कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

Sun, 11 Jun 2023 01:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 11 Jun 2023 01:38 PM IST
विज्ञापन
Bloody Daddy actor Shahid Kapoor Trolled After He Says he can not believe Alia Bhatt is now a mother
आलिया भट्ट, शाहिद कपूर - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के प्रचार के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट के बारे में भी बात की। बता दें कि शाहिद कपूर और आलिया भट्ट एक साथ फिल्म 'उड़ता पंजाब' और 'शानदार' में काम कर चुके हैं। शाहिद ने अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि वह एक मां हैं।

Bloody Daddy actor Shahid Kapoor Trolled After He Says he can not believe Alia Bhatt is now a mother
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर से पूछा गया कि अगर वह आलिया भट्ट से मिलेंगे तो क्या करेंगे? अभिनेता ने कहा, वह उनसे हाल ही में आलिया से मिले थे और उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह एक मां हैं। उन्होंने आलिया के साथ काम करने के समय को याद किया और कहा कि जब  उन्होंने अभिनेत्री के साथ काम किया, तब वह 21 साल की थीं। शाहिद ने कहा, 'जब आप किसी के साथ बहुत समय बिताते हैं और फिर आप नहीं मिले हैं, तब भी आपको लगता है कि वे वही हैं, आपको नहीं लगता कि उनके साथ इतना कुछ हुआ है।'

Sanjay Kapoor: "मेरा लुक फिल्म में फिट बैठता है", संजय कपूर ने 'ब्लडी डैडी' में की अपने किरदार की सराहना

Bloody Daddy actor Shahid Kapoor Trolled After He Says he can not believe Alia Bhatt is now a mother
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट को लेकर दिए बयान पर शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। हालांकि, अभिनेता के फैंस उनके बचाव में भी आए। कुछ नेटिजन्स ने शाहिद को यह कहते हुए ट्रोल किया कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत 21 साल की उम्र में मां बन गईं। एक यूजर ने लिखा, "जब दोनों ने शादी की, तब मीरा 20 साल की थीं और शाहिद 34 साल के। आलिया मीरा से केवल एक साल बड़ी हैं"। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "क्या उनकी पत्नी वास्तव में 21 साल की नहीं थीं, जब उनका बच्चा हुआ था?

Rashmika Mandanna: मुंबई एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच फंसीं रश्मिका मंदाना, बॉडीगॉर्ड की मदद से निकलीं बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Bloody Daddy actor Shahid Kapoor Trolled After He Says he can not believe Alia Bhatt is now a mother
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, अभिनेता के फैंस ने बचाव करते हुए कहा कि शाहिद का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि आलिया मां बन चुकी हैं, उन्होंने यह नहीं कहा कि वह मां बनने के लिए छोटी हैं। वहीं, एक फैन ने कहा कि अभिनेता ने आलिया की उम्र के बारे में कमेंट नहीं किया है, इसलिए कुछ भी न बोले।

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार मीम, रणवीर संग ऐसी केमिस्ट्री देख नहीं रुकेगी हंसी


 
विज्ञापन
Bloody Daddy actor Shahid Kapoor Trolled After He Says he can not believe Alia Bhatt is now a mother
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बात करें शाहिद कपूर की फिल्म के बारे में तो उन्होंने 'फर्जी' वेब सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू किया था। 'फर्जी' सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं, अब वह एक्शन ड्रामा फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आए हैं। फिल्म में शाहिद के साथ रोनित रॉय, संजय कपूर, राजीव खंडेलवाल, डायना पैंटी भी लीड रोल में हैं। 'ब्लडी डैडी' फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर नौ जून को रिलीज हुई थी। वहीं, अब वह मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज की अपकमिंग फिल्म में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।

Sanya: 'आज दोनों जिस मुकाम पर हैं अपने काम को लेकर हैं', सान्या ने बताया शाहरुख-आमिर की सफलता का राज


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed