फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फर्जी कोविड रिपोर्ट पर मुंबई पहुंच रहे लोगों की तलाश शुरू, उधर, बीएमसी ने गौहर खान पर कराई एफआईआर

Mon, 15 Mar 2021 01:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Mar 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
BMC files FIR against Bollywood actor for violating corona guidelines name not revealed in tweet
गौहर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पुरानी कोविड रिपोर्ट्स की तारीख बदलकर या दूसरों की कोविड रिपोर्ट फोटोशॉप करके अपना नाम डालकर दूसरे शहरों से मुंबई आने वाले लोगों के खिलाफ बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अभियान छेड़ दिया है। शहर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इन्हीं की रोकथाम के सिलसिले के लिए चले अभियान के निशाने पर चर्चित गौहर खान भी आ गई हैं। गौहर खान ने हाल ही में वेब सीरीज ‘तांडव’ में काम किया है।

BMC files FIR against Bollywood actor for violating corona guidelines name not revealed in tweet
गौहर खान - फोटो : Instagram - gauaharkhan

जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री गौहर खान के खिलाफ कोराना महामारी की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देश उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ है। देश में इस समय महामारी एक्ट लागू है और इसके तहत बिना मास्क निकलने, सड़क चलते थूकने, महामारी के बारे में गलत सूचना देने जैसे कृत्यों पर पर जुर्माना या गिरफ्तारी या दोनों हो सकती है।

BMC files FIR against Bollywood actor for violating corona guidelines name not revealed in tweet
गौहर खान - फोटो : amar ujala mumbai

बीएमसी ने ही गौहर खान के खिलाफ कोरोना दिशानिर्देशक का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज कराई है। बीएमसी अफसरों के मुताबिक गौहर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, बावजूद इसके उन्होंने सहयोग नहीं किया और लापरवाही दिखाई। बीएमसी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस एफआईआऱ को ट्वीट भी किया है हालांकि इसमें गौहर खान का नाम छुपा दिया गया।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
BMC files FIR against Bollywood actor for violating corona guidelines name not revealed in tweet
गौहर खान - फोटो : instagram

सूत्रों के मुताबिक गौहर के पास कोरोना टेस्ट की दो अलग-अलग रिपोर्ट मिली हैं। एक रिपोर्ट 11 मार्च को मुंबई में किए गए कोविड टेस्ट की है जो पॉजिटिव है तो दूसरी रिपोर्ट दिल्ली की है, जो नेगेटिव आई है। कोविड रिपोर्ट में चूंकि आधार कार्ड का डाटा भरा जाता है और रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर इसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों को भी दी जाती है। गौहर खान की शिकायत उनके पड़ोसियों ने बीएमसी से की।

विज्ञापन
BMC files FIR against Bollywood actor for violating corona guidelines name not revealed in tweet
गौहर खान - फोटो : Instagram

अब जांच ये भी की जा रही है कि मुंबई की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी क्या गौहर खान ने मुंबई से दिल्ली का सफर किया। चूंकि दिल्ली आने पर कोविड रिपोर्ट दिखाने की अनिवार्यता नहीं है। जांच ये भी चल रही है कि गौहर खान के पास जो निगेटिव कोविड रिपोर्ट है वो उनकी ही है या फिर किसी और की कोविड रिपोर्ट को फोटोशॉप करके बदला गया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed