{"_id":"59acdc064f1c1b02278b4f67","slug":"bobby-darling-slaps-legal-notice-against-husband-ramnik-sharma-on-the-grounds-of-domestic-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉबी डार्लिंग ने पति पर कंगाल करने का लगाया आरोप, साल भर पहले हुई थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉबी डार्लिंग ने पति पर कंगाल करने का लगाया आरोप, साल भर पहले हुई थी शादी
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
बॉबी डार्लिंग-रमणीक शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में बॉबी डार्लिंग के नाम से फेमस हुई पाखी ने फरवरी 2016 में खुद से 15 साल छोटे लड़के से शादी करके सबको चौंका दिया था। हाल ही में खबर आई है कि बॉबी डार्लिंग ने दिल्ली पुलिस में अपने बिजनेसमैन पति रमणीक शर्मा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया है।
bobby darling
बॉबी डार्लिंग ने अपनी शिकायत में दिल्ली पुलिस को ये भी बताया कि पति रमणीक ने शादी के तुरंत बाद उनके पैसों से suv गाड़ी खरीद ली। इतना ही नहीं उसने मुंबई के उनके फ्लैट में भी हिस्सा ले लिया है। रमणीक ने भोपाल के उनके पैंटहाउस जो कि उनके ही पैसों से खरीदा गया था उसमें भी हिस्सा लिया हुआ है। बॉबी ने शिकायत की उनके पास पैसों के नाम पर अब कुछ नहीं बचा है।
bobby darling
पाखी ने आरोप लगाया कि रमणीक ने बिल्डिंग के गार्ड को पैसे देकर उन पर नजर रखने के लिए बोला हुआ है। उन्होंने कहा,' वो गार्ड मेरी हर मूवमेंट पर नजर रखता है। मैं किस इंसान से बात करती हूं, कहां जाती हूं वो सब रमणीक को बताता है। मैंने जब उससे कहा कि मुझे उससे तलाक लेना है। रमणीक बस मेरे पैसे और प्रॉपर्टी वापस कर दे ताकि वो वापस मुंबई जा सके तो रमणीक ने मुझे बुरी तरह पीटा'। उन्होंने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी के पेपर रमणीक के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bobby darling
बॉबी डार्लिंग से जब पूछा गया कि इससे पहले उन्होंने मीडिया को ये सारी बातें क्यों नहीं बताई तो उनका जवाब था, 'जब भी उनसे बात हुई उनका फोन हमेशा लाउडस्पीकर पर रहता था और रमणीक भी उसके आस पास ही घूमता रहता था'। बॉबी ने बताया कि उसने जानबूझकर भोपाल पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवाई क्योंकि पति रमणीक काफी लोगों को जानता है।
उसने बताया कि रमणीक ने उसे जान से मारने और उसके परिवार को खतरा पहुंचाने की धमकी भी दी है।
उसने बताया कि रमणीक ने उसे जान से मारने और उसके परिवार को खतरा पहुंचाने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
bobby darling
वहीं दूसरी तरफ जब इस पूरे मामले पर पाखी के पति रमणीक से पूछा गया तो उनका कहना था, 'बॉबी बिल्कुल झूठ बोल रही हैं'। उन्होंने बताया कि बॉबी घर से उनके प्रॉपर्टी के पेपर, पैसे और काफी सोना लेकर भाग गई हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी एफआईआर भी दर्ज करवाई है।