बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। रिलीज से पहले इसकी काफी चर्चा थी। हालांकि चर्चाओं के मुताबिक फिल्म की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। आज फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। जानिए फिल्म ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है।
दिन-ब-दिन घटता जा रहा है 'बंदर' का कलेक्शन, करोड़ का आंकड़ा पार करना हुआ मुश्किल; मंगलवार को की इतनी कमाई
Bandar Box Office Collection: अनुराग कश्यप और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' 5 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म ने आज मंगलवार को पांचवें दिन कितनी कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बंदर’ का शुरुआती कलेक्शन
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर कुछ खास कमाल नहीं किया है।
- पहले दिन इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
- फिल्म ने वीकएंड होने के बावजूद दूसरे दिन शनिवार को 95 लाख की कमाई की।
- रविवार को तीसरे दिन ‘बंदर’ ने 1 करोड़ का कलेक्शन किया।
- सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने महज 30 लाख की कमाई की।
‘बंदर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘बंदर’ फिल्म का कलेक्शन दिन-ब-दिन घटता जा रहा है। आज मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म ने 28 लाख का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 3.03 करोड़ का हो गया है।
इन फिल्मों से है टक्कर
इन दिनों सिनेमाघरों में और भी कई फिल्में हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इनमें हाल ही में रिलीज हुई राम चरण की ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। वहीं, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेग्डे की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी थिएटर्स में लगी हुई है। ये फिल्में ‘बंदर’ के लिए चुनौती बन सकती हैं।
क्या है 'बंदर' की कहानी?
फिल्म में दिखाया गया है कि किसी जमाने में टीवी सुपरस्टार रहा समीर मेहरा (बॉबी देओल) आज अपना करियर और जिंदगी वापस ठीक करने की कोशिश कर रहा है। उसकी एक पार्टनर भी है खुशी (सबा आजाद) जिसके साथ उनका रिश्ता ठीक ठाक चल रहा है।
ये भी पढ़ें- ‘मुझे हाथ मत लगाओ’, फैन ने छू लिया तो भड़क उठे जैकब एलोर्डी; वीडियो हो रहा जमकर वायरल
कहानी में मोड़ तब आता है जब समर की एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) उसकी लाइफ में वापस लौटती है और समीर पर रेप का आरोप लगाती है। इसके बाद शुरू होता है बंदर नाच।