फिल्मी दुनिया में हिट होने के लिए आपको 'लक' और 'मेहनत' दोनों की जरूरत होती है। फिर आप चाहे किसी फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक क्यों न रखते हो, लेकिन इनमें से आपके पास कुछ भी कम हुआ तो यहां सफर तय कर पाना मुश्किल है। न जाने कितने अभिनेता, अभिनेत्री उदाहरण हैं जो अच्छे बैकग्राउंड के बाद भी पर्दे पर नहीं चमक पाए। इन्हीं में से एक नाम है, बॉबी देओल। आज बॉबी 51 साल के हो गए हैं।
बॉबी देओल का जन्मदिन और अदनान को पद्मश्री देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता कानून 2019 (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर देश के कई हिस्सों में अभी तक विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कानून का विरोध करते हुए एक महीने से ऊपर हो गए हैं। वहीं कुछ विश्वविद्यालयों के छात्रों के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी इस काननू के खिलाफ है। इनमें नसीरुद्दीन शाह, अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर और नंदिता दास जैसे कई कलाकार शामिल हैं। ऐसे में अब सिनेमा, कला और इतिहासकार सहित देश की करीब 300 से ज्यादा बड़ी हस्तियों ने सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले छात्रों के लिए खुला पत्र लिखा है।
नसीरुद्दीन, मीरा नायर समेत 300 हस्तियों ने सीएए का विरोध करने वालों का किया सपोर्ट, लिखा खुला पत्र
देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार और प्रशासन हवा हवाई दावे करता है लेकिन इसकी हकीकत तो उनसे पूछिए जो जमीन पर रहते हैं। देश में छेड़छाड़ की घटनाएं रोज होती है। अब न घर सुरक्षित न ही द्वार। हाल ही में मशहूर निर्माता, निर्देशक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया की भतीजी के साथ ट्रेन में सरेआम छेड़छाड़ की गई।
'मेरी भतीजी को ट्रेन में शराबी छेड़ रहे हैं', तिग्मांशु धूलिया ने मांगी मदद तो पुलिस ने लिया एक्शन
दिल्ली के शाहीन बाग में बीते लगभग 40 दिनों से नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NRC) के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसपर केंद्र सरकार ने चुप्पी साध रखी है जबकि विरोधी दल सियासत करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक व मशहूर विचारक तारिक फतेह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसपर जावेद अख्तर ने उन्हें जवाब दिया।
'बुर्के में डांस करते लोगों' का वीडियो शेयर कर तारिक फतेह ने पूछा सवाल, जावेद अख्तर ने दिया ऐसा जवाब
गीतकार और गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार देने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। राज ठाकरे की अगुआई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पहले ही अदनान को पद्मश्री देने पर विरोध जता चुकी है। लेकिन अब कांग्रेस ने भी इसपर सुर मिला दिए हैं। रविवार कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि भाजपा सरकार की चमचागिरी यह प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाने का नया मानदंड बन गया है।
अदनान सामी को पद्मश्री देने पर कांग्रेस ने पूछा- गोलाबारी करने वाले के बेटे को पुरस्कार क्यों?