हाल ही में बॉबी देओल ने अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। 'पोस्टर ब्वॉयज' के बाद अब बॉबी सलमान खान की बड़े बजट की फिल्म 'रेस 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए बॉबी काफी मेहनत कर रहे हैं। पिछले 4 साल से बॉबी को इस तरह की फिल्म का इंतजार था।
'रेस 3' में बॉबी देओल के आगे टिक नहीं पाएंगे सलमान खान, 23 साल के करियर में पहली बार होगा ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस फिल्म में बॉबी का रोल कुछ ऐसा होगा जो अभी तक किसी ने नहीं देखा। बॉबी अपने रोल के लिए फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने अपने इस नए अवतार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर सलमान खान को धन्यवाद बोला था। सलमान के कहने पर ही बॉबी ने अपने लुक पर मेहनत करनी शुरू की।
अब अनिल कपूर ने बॉबी के बर्थडे पर उसी फोटो को शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही यह भी कहा कि आपकी मेहनत और डेडिकेशन आपको दूर तक ले जाएगी। मेरे साथ पूरी दुनिया 'रेस3' में आपके नए अवतार को देखने के लिए उत्सुक है। आपके साथ काम करना मेरा सौभाग्य है।
Happy Birthday @thedeol !! Your hard work & dedication towards fitness has paid off immensely! I'm excited for the world to see your new avatar in #Race3! It's a pleasure working with you 😊 pic.twitter.com/4DBtt575Q1
अनिल कपूर के इस ट्वीट से साफ हो गया है कि फिल्म में बॉबी देओल का रोल इतना दमदार होगा कि वो सलमान खान को भी मात दे देंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। बॉबी, सलमान, अनिल कपूर के अलावा फिल्म में साकिब सलीम और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगे। फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं।
कहा जा रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर्स फिल्म में से एक होगी। जिसमें दर्शकों को दमदार स्टंट और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। बॉबी 'रेस 3' के बाद अपने पापा और भाई सनी देओल स्टारर फिल्म 'यमला पगला दीवाना 3' में भी दिखाई देंगे।