फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन बीवियों वाले अबरार के किरदार पर बॉबी बोले, नो कमेंट्स, सनी देओल के साथ शुरू की एक्शन फिल्म की तैयारी

Wed, 13 Dec 2023 07:11 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 13 Dec 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol Exclusive Interview with Pankaj Shukla Animal Abrar Sunny Deol Dharmendra Action films south cinema
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला

अभिनेता बॉबी देओल को फिल्म ‘एनिमल’ से अपने करियर के लिए जो संजीवनी मिली है, उससे वह इन दिनों काफी अभिभूत हैं। फिल्म की सफलता के बारे में बातें करते हुए बॉबी बार बार भावुक भी हो जाते हैं। अपने पिता धर्मेंद्र और बड़े भाई सनी देओल को इतना खुश उन्होंने पहले कम ही देखा है। अपने बच्चों आर्यमन और धरम को वह खूब पढ़ाना चाहते हैं और दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक साथ तीन फिल्में मिलने का श्रेय वह अपनी वेब सीरीज ‘आश्रम’ को देते हैं। अभिनेता बॉबी देओल से ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल की एक खास बातचीत।

Bobby Deol Exclusive Interview with Pankaj Shukla Animal Abrar Sunny Deol Dharmendra Action films south cinema
बॉबी, उनकी पत्नी, सनी उनकी पत्नी और मां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘खो गए हम कहां’ के म्यूजिक लॉन्च पर इसके अभिनता सिद्धांत से जब पूछा गया कि किसी रोड ट्रिप पर वह किन कलाकारों के साथ जाना चाहेंगे तो उन्होंने रणबीर कपूर के अलावा ‘लॉर्ड बॉबी’ का नाम लिया, ये नई पीढ़ी से इतना प्यार मिलने का एहसास कैसा है?
मैं तो यही कहूंगा कि ये ईश्वर का आशीर्वाद है कि इतना प्यार मुझे नई युवा पीढ़ी से मिल रहा है। बीच में मुझे नई पीढ़ी पहचानती ही नहीं थी क्योंकि मैं काम ज्यादा नहीं कर रहा था। अब इतना प्यार मुझे आज की युवा पीढ़ी से मिल रहा है तो बहुत अच्छा एहसास हो रहा है। नई पीढ़ी भी मुझे पहचान रही है, तो इस बात की खुशी तो है ही।
Bobby Deol Exclusive Interview with Pankaj Shukla Animal Abrar Sunny Deol Dharmendra Action films south cinema
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तो ये ‘लॉर्ड बॉबी’ कैसे प्रचलन में आया?
मुझे भी नहीं पता कि ये नाम कब, कैसे और किसने दिया? आप लोग जब मेरे इंटरव्यूज लेते हैं तो उसमें ये शब्द आता रहता है। बहुत दिनों से चल रहा है। मेरे बहुत सारे फैन क्लब्स हैं, जैसे बॉबियन्स, बॉबीवुड आदि, मुझे तो लगता है ये वहीं से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol Exclusive Interview with Pankaj Shukla Animal Abrar Sunny Deol Dharmendra Action films south cinema
टीम एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘एनिमल’ के लिए जब संदीप रेड्डी वंगा का संदेश आया, तो पहली प्रतिक्रिया क्या रही आपकी?
मेरे फोन पर एक दिन एक संदेश आया कि मैं संदीप रेड्डी वंगा हूं और मुझे आपके साथ एक प्रोजेक्ट के बारे में बात करनी है। पहले तो मुझे लगा कि ये सच भी है कि नहीं। कहीं कोई यूं ही तो नहीं मस्ती कर रहा। फिर मैंने पता कराया तो बताया गया कि ये नंबर उनका ही है। फिर हम मिले तो उन्होंने बताया कि वह एक फिल्म में मुझे लेना चाहते हैं। उन्होंने सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग की एक फोटो दिखाई और कहा कि उन्हें वही लुक इस फिल्म के लिए चाहिए था। मुझे भी लगा कि चलो, बेकारी के दिन की फोटो काम आ गई।
विज्ञापन
Bobby Deol Exclusive Interview with Pankaj Shukla Animal Abrar Sunny Deol Dharmendra Action films south cinema
रणबीर कपूर, बॉबी देओल, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तो आपको पता था तब कि फिल्म में कौन कौन से दूसरे सितारे हैं और फिल्म की कहानी क्या है?
हां, मुझे पता था कि फिल्म में रणबीर कपूर हैं, अनिल कपूर हैं। मेरा किरदार क्या है, ये पूरा संदीप ने मुझे सुनाया था। लेकिन, कहानी का बस सार ही मेरे साथ साझा किया था। ये संदीप का अपना काम करने का तरीका है। वह अपनी कहानी को लेकर बहुत गोपनीयता बरतते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed