फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्में ही नहीं कमाई के लिए ये काम भी करते हैं बॉबी देओल

Tue, 25 Apr 2017 04:47 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Tue, 25 Apr 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol runs restaurants in Mumbai and a banquet hall, bobby deol unknown facts
बॉबी देओल
एक वक्त था जब बॉबी देओल ने अपने धमाकेदार से डेब्यू से लोगों को हैरत में डाल दिया था। पहली ही फिल्म 'बरसात' में बॉबी देओल ने अपना ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग देखते ही रह गए। ये फिल्म जबरदस्त हिट रही जिसके लिए बॉबी देओल को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला।


धीरे-धीरे बॉबी देओल कॉफी पॉपुलर होते चले गए और उन्होंने रानी मुखर्जी से लेकर करीना कपूर, ट्विंकल खन्ना और बिपाशा बसु तक के साथ उन्होंने काम किया।

'बादल', 'बिच्छू', 'अजनबी', 'सोल्जर' और 'हमराज' बॉबी देओल की कुछ ऐसी चुनिंदा फिल्में रहीं जिनमें उनके काम को काफी सराहा गया।

ये भी पढ़ें  - बॉबी देओल का छलका दर्द, 'करीना धोखा न देतीं तो हालात कुछ और होते'
Bobby Deol runs restaurants in Mumbai and a banquet hall, bobby deol unknown facts
बॉबी देओल
लेकिन इसके बाद बॉबी देओल की एक-दो फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हो गईं जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। लेकिन ये ब्रेक उनके लिए बुरा साबित हुआ क्योंकि जब उन्होंने कमबैक किया तो उनकी शायद ही कोई फिल्म हिट हुई हो। खुद बॉबी को भी पता नहीं चला कि कब उनका करियर फिसलने लगा और वो स्टार्स की टॉप लीग से बाहर हो गए।

धीरे-धीरे बॉबी देओल को फिल्में मिलनी भी बंद हो गईं...नतीजा ये हुआ कि वो डिप्रेशन में चले गए और शराब की लत उनके ऊपर हावी हो गई।

ये भी पढ़ें  - सोनू निगम के चक्कर में फंस गए बॉबी देओल, जानिए पूरा मामला
 
Bobby Deol runs restaurants in Mumbai and a banquet hall, bobby deol unknown facts
बॉबी देओल
विडंबना है कि कभी फिल्मों के लिए बॉबी देओल के फोन की घंटियां बजती ही रहती थीं लेकिन जैसे ही बॉबी का करियर गुमनामी की ओर बढ़ा वैसे ही निर्माता-निर्देशकों ने उन्हें पूछना तक बंद कर दिया। बॉबी देओल के दिन पूरी तरह फिर गए। काम मिलना बंद हो गया।

बॉबी देओल को कुछ समझ नहीं आया कि वो क्या करें। उन्हें ताज्जुब हो रहा था कि उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है ?

ये भी पढ़ें  - जब सनी देओल ने बॉबी के साथ काम करने से कर दिया था मना, सन्न रह गए थे बॉबी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol runs restaurants in Mumbai and a banquet hall, bobby deol unknown facts
बॉबी देओल
काम ना मिलने की वजह से बॉबी देओल पूरी तरह हताश हो चुके थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने साइड बिजनेस शुरू किया। उन्होंने मुंबई में कई सारे रेस्टोरेंट खोले। इसका अलावा वो एक बैंकेट हॉल भी चला रहे हैं जिसमें शादियों के अलावा वेडिंग रिसेप्शन और बाकी पार्टियां आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन
Bobby Deol runs restaurants in Mumbai and a banquet hall, bobby deol unknown facts
बॉबी देओल
बेशक कई सालों से बॉबी देओल के पास फिल्मों का अभाव रहा और जो भी फिल्में रिलीज हुईं वो हिट नहीं हुई, बावजूद इसके बॉबी देओल के पास करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास एक से बढ़कर एक कई लग्जरी गाड़ियां और घर हैं।

फिल्म की बात करें तो जल्द ही बॉबी देओल 'पोस्टर ब्वॉयज' में नजर आएंगे जिसे एक्टर श्रेयस तलपड़े डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल के भाई सनी देओल भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें  - जूही चावला की इस हरकत का आज तक बदला ले रहे हैं सलमान, जानें पूरा मामला
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed