{"_id":"58fda20c4f1c1b9e65c0beed","slug":"when-kareena-kapoor-had-to-leave-first-film-with-hrithik-roshan-due-to-mom-babita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FlashBack: मां की जिद के आगे मजबूर हो करीना को छोड़नी पड़ी थी ऋतिक के साथ पहली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
FlashBack: मां की जिद के आगे मजबूर हो करीना को छोड़नी पड़ी थी ऋतिक के साथ पहली फिल्म
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Tue, 25 Apr 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर, ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
90 के दशक में कई स्टार किड्स ने अपना डेब्यू किया था और उसी दौर में राकेश रोशन भी अपने बेटे ऋतिक रोशन को सोलो हीरो के तौर पर लॉन्च करने वाले थे। फिल्म का नाम था 'कहो ना प्यार है'। इस फिल्म के लिए राकेश रोशन एक नई लड़की की तलाश में थे।
'कहो ना प्यार है' के सेट पर ऋतिक और करीना के साथ राकेश रोशन
बबीता ने सोचा कि ये फिल्म उनकी बेटी के लॉन्च के लिए बढ़िया रहेगी और यही सोचकर उन्होंने राकेश रोशन को तुरंत हां कह दी। चूंकि करीना नई थीं...कैमरे का कोई एक्सपीरिएंस नहीं था, यही सोचकर राकेश रोशन करीना का पहला शॉट एक गाने का रखा।
कोरियोग्राफर ने भी पहले दिन करीना को सिंपल डांस स्टेप्स कराए। सेट पर उस वक्त करीना की मां बबीता भी मौजूद थीं।
ये भी पढ़ें - जूही चावला की इस हरकत का आज तक बदला ले रहे हैं सलमान, जानें पूरा मामला
कोरियोग्राफर ने भी पहले दिन करीना को सिंपल डांस स्टेप्स कराए। सेट पर उस वक्त करीना की मां बबीता भी मौजूद थीं।
ये भी पढ़ें - जूही चावला की इस हरकत का आज तक बदला ले रहे हैं सलमान, जानें पूरा मामला
करीना कपूर खान
ये सब देख बबीता को लगा कि ये फिल्म उनकी बेटी करीना के लिए सही नहीं और बस उन्होंने अगले दिन राकेश रोशन को फोन करके कह दिया कि बेहतर होगा कि डांस से पहले फिल्म के बाकी सीन शूट कर लिए जाएं क्योंकि उनकी बेटी डांस से ज्यादा एक्टिंग में दिलचस्पी रखती है।
राकेश रोशन ने उन्हें काफी मनाने की कोशिश की लेकिन बबीता के कानों पर जूं तक ना रेंगी। दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी बहसबाजी हुई...और फिर बबीता ने ये कहकर फोन काट दिया कि उनकी बेटी ये फिल्म छोड़ रही है।
ये भी पढ़ें - मेटरनिटी ब्रेक से कम हुआ करीना का स्टारडम, अब मिल रही है इतनी फीस

करीना कपूर और ऋतिक रोशन
बबीता की ये बात सुनते ही राकेश रोशन अवाक रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि बबीता ने उनकी फिल्म को अधर में लटका दिया है। राकेश रोशन को इस बात का डर सताने लगा कि अगर ये फिल्म नहीं बनी या फिर इसके लिए कोई हीरोइन नहीं मिली तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
यही सोचकर राकेश रोशन रोजाना बबीता के चक्कर लगाते रहे कि शायद वो करीना को उनकी फिल्म में काम करने के लिए रजामंदी दे दे, लेकिन सारी मेहनत पर पानी फिर गया।
ये भी पढ़ें - पहली सुपरहिट के बाद महीनों तक बेरोजगार रहे सलमान, पिता ने भी फेर ली थी आंखें
यही सोचकर राकेश रोशन रोजाना बबीता के चक्कर लगाते रहे कि शायद वो करीना को उनकी फिल्म में काम करने के लिए रजामंदी दे दे, लेकिन सारी मेहनत पर पानी फिर गया।
ये भी पढ़ें - पहली सुपरहिट के बाद महीनों तक बेरोजगार रहे सलमान, पिता ने भी फेर ली थी आंखें
विज्ञापन
करीना कपूर और ऋतिक रोशन
इसके बाद तो ये खबर आग की तरह फैल गई लेकिन ना तो करीना ने और ना ही उनकी मां ने इस पर कोई सफाई देनी चाही। हालांकि बाद में राकेश रोशन को सफाई पेश करने के लिए सामने आना पड़ा और उन्होंने कहा कि बबीता अपनी बेटी करीना का करियर बर्बाद कर रही हैं। जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी करीना के करियर पर भारी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें - मधुबाला को चाहता था ये गैंगस्टर, हमशक्ल से शादी कर पूरा किया सपना
ये भी पढ़ें - मधुबाला को चाहता था ये गैंगस्टर, हमशक्ल से शादी कर पूरा किया सपना