फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nepotism In Bollywood: नेपोटिज्म को लेकर बॉबी देओल ने किया खुलासा, 3 साल डिप्रेशन में रहने के बाद बदल गई मेरी जिंदगी

Tue, 01 Mar 2022 05:35 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 01 Mar 2022 05:35 PM IST
विज्ञापन
Bobby Deol said after living in depression for 3 years my life changed
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल ने भी माना है कि बॉलवुड में नेपोटिज्म होता है। बॉबी हाल ही में 'लव हॉस्टल' में नजर आए हैं। इसमें उनके दमदार किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने अपने करियर में असफलताओं का भी सामना किया है। बॉबी ने अपनी जिंदगी के उस काले सच की बात की जब वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। उन्होंने बताया कि वह करीब तीन  साल तक डिप्रेशन में रहे थे। 


 
Bobby Deol said after living in depression for 3 years my life changed
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी ने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि अपने मां-बाप के घर पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि जब मैंने अपना काम शुरु किया था तो लोग मुझे पसंद करते थे वह मुझे पर्दे पर देखना चाहते थे। जिसके बाद मैंने कई हिट फिल्में दीं। लेकिन बाद में मेरे गलत चुनाव की वजह से मुझे काम मिलना बंद हो गया। अगर नेपोटिज्म के नजरिए से देखें तो मेरे पिता एक लीजेंड एक्टर हैं। उनकी बदौलत मुझे हमेशा काम मिलता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

Bobby Deol said after living in depression for 3 years my life changed
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी ने आगे बताया कि वह 3 साल तक डिप्रेशन में चले गए थे। उस दौरान मैंने खुद को जाना और खुद ही मैं इससे बाहर निकला। उन्होंने कहा जब मैंने ये देखा कि मेरा परिवार मुझे इस हाल में देखकर परेशान हो रहा है तब मैंने खुद को डिप्रेशन से बाहर निकालने के लिए तैयार किया। उनका कहना है कि फैंस अभी भी मुझे पर्दे पर देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bobby Deol said after living in depression for 3 years my life changed
बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी-5 पर रिलीज हुई 'लव हॉस्टल' में बॉबी ने विलेन का किरदार निभाया है। इसमें उन्होंने हत्यारे विजय सिंह डागर की भूमिका निभाई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काम कर रहे हैं। वह जल्द ही अपने 2 और नेटफ्लिक्स की पेंटहाउस में नजर आएंगे। बॉबी जल्द ही बच्चन पांडे में भी दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed