{"_id":"621dbe11f0abbb6d2b072514","slug":"how-is-kacha-badam-singer-bhuban-badyakar-after-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhuban Badyakar health Update: अब कैसी है 'कच्चा बादाम' गाने वाले सिंगर की हालत? कार सीखते हुए हुआ था एक्सीडेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhuban Badyakar health Update: अब कैसी है 'कच्चा बादाम' गाने वाले सिंगर की हालत? कार सीखते हुए हुआ था एक्सीडेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भुबन बड्याकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कच्चा बादाम (Kacha Badam song) वाले सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। भुबन उस वक्त हादसे का शिकार हुए जब वह कार चलाना सीख रहे थे। एक्सीडेंट में भुबन के सीने में चोट आई थी और उन्हें पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित सरी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब भुवन की सेहत का अपडेट आया है।
2 of 5
भुबन बड्याकर
- फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल में मिली छुट्टी
खबरों की मानें तो चोट लगने से वह थोड़े सहम गए हैं। हालांकि भुबन बड्याकर से शरीर में किसी तरह की कोई दर्द वाली चोट नहीं है। एक्स-रे और सीटी स्कैन रिपोर्ट में भी चिंता की कोई बात नहीं पता चली है।डॉक्टर्स ने भुबन को आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल वह घर लौट आए हैं। भुवन ने कहा है कि ठीक होते ही वह गाना शुरू कर देंगे।
3 of 5
भुबन बड्याकर
- फोटो : सोशल मीडिया
अच्छा बदाम गाना गाकर वायरल होने वाले भुबन बड्याकर रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लगभग हर शख्स उनके इस गाने पर अपनी रील बनाता नजर आ रहा है। भुबन बीरभूम जिले के विभिन्न गांव में अच्छा बदाम गाना- गाकर मूंगफली बेचा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भुबन बड्याकर
- फोटो : social media
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में भुबन ने अपनी माली हालत पर बात करते हुए कहा था-मैं अब एक सेलिब्रिटी बन गया हूं। ऐसे में अगर सेलिब्रिटी के रूप में मुझे मूंगफली बेचना पड़े तो यह काफी शर्म की बात होगी। मैं एक कलाकार बने रहना चाहता हूं। भुबन कहते हैं, मेरे पड़ोसियों ने कहा है कि मुझे ज्यादा बाहर नहीं जाना चाहिए क्यूंकि मुझे कोई भी किडनैप कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Bhuban Badyakar
- फोटो : youtube
भुबन (Bhuban Badyakar) ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 'काचा बादाम' गाना बनाया। वे परिवार का पेट पालने के लिए रोज़ाना 3-4 किलो मूंगफली बेचकर 200-250 रुपये तक कमाते थे। 'कच्चा बादाम' के बाद भुबन बड्याकर को एक म्यूजिक कंपनी ने 3 लाख का चेक भी दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।