फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच नया नहीं है। कई अभिनेत्रियां इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वह कास्टिंग काउच की शिकार रही हैं। यह ग्लैमर की चकाचौंध से भरे बॉलीवुड का काला सच है। जिसमें एक्ट्रेसेज को इस तरीके के घटिया काम मजबूरी में करने पड़ते हैं, जिनके लिए वह बिल्कुल तैयार नहीं होती। कई अभिनेत्रियां अच्छी फिल्में हाथ से निकल जाने के डर से इसके लिए तैयार हो जाती हैं तो कई कास्टिंग काउच का खुलकर विरोध करती हैं। अगर आपने फिल्म 'पेज थ्री' देखी होगी तो आप कास्टिंग काउच से जरुर रिलेट कर पाएंगे। फिल्म में हाई सोसाइटी की चमक-धमक के साथ इस काले सच की झलक दिखाई गई थी। जिसमें एक छोटे शहर की लड़की हीरोइन बनने के लिए आती है। जब वह फिल्म डायरेक्टर के पास काम मांगने के लिए जाती है तो वह रोल के एवज में उसके साथ सोने के लिए कहता है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस दर्द से गुजर चुकी हैं।
Bollywood: वे अभिनेत्रियां जो हो चुकी हैं कास्टिंग काउच की शिकार, एक ने तो एफआईआर तक करा दी थी दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या बालन
विद्या बॉलीवुड में एक मंझी हुई कलाकार हैं। फिल्म मिशन मंगल की सफलता के बाद जब उनसे कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया तो विद्या ने कहा कि फिल्मों की दुनिया में यह आम बात है। उन्होंने बताया कि एकबार डायरेक्टर उनके पास आया और बोला कि आपसे बात करनी है। विद्या जब उसके साथ कमरे में बात करने गईं तो उन्होंने दरवाजा आधा खुला छोड़ दिया था। इसके बाद कमरे में उसने विद्या को गलत तरीके से टच करने की कोशिश की। वह बताती हैं कि इस घटना से मैं एकदम हिल गई थी।
कंगना रनौत
कंगना वैसे तो हर तरह की मुसीबतों का सामना करने में अकेले ही सक्षम हैं, लेकिन अपने करियर के शुरुआती दौर में उनको भी इस दर्द से गुजरना पड़ा था। कंगना फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। इसके अलावा तनु वेड्स मनु का ऑडिशन खत्म होने के बाद उन्हें फिल्म पाने के लिए सेक्सुअल रिलेशन बनाने के लिए कहा गया था।
राधिका आप्टे
राधिका को भी शुरुआती दिनों में कास्टिंग काउच से गुजरना पड़ा था। उन्होंने बताया कि साउथ फिल्म के एक डायरेक्टर ने बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण किया था। राधिका बताती हैं कि इन सबसे उबरने में उन्हें काफी समय लगा था।
ममता कुलकर्णीं
ममता कुलकर्णीं नब्बे के दशक की मशहूर अभनेत्री हैं। उन्होंने फिल्म चाइना गेट के दौरान राजकुमार संतोषी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस फिल्म में काम देने के बदले में संतोषी ने उनके साथ सोने की बात कही थी।