लॉकडाउन की वजह से इन दिनों आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में स्टार्स कई तरह की क्रिएटिविटी कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता बॉबी देओल ने एक वीडियो बनाया है जिसकी तारीफ सलमान खाने ने भी की है।
कोरोना वॉरियर्स को बॉबी देओल का सलाम, सलमान खान ने शेयर किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉबी देओल की इस वीडियो का शीर्षक है 'चंद रोज की बात है यारो'। वीडियो में कोरोना और लॉकडाउन के चलते हो रही कई तरह की मुश्किलों को दिखाया गया है। इसके जरिए बॉबी ने पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित सभी कोरोना फाइटर्स को सलाम किया है।
वीडियो में कई तरह की लोकेशंस को दिखाया गया है। इसमें मुंबई का मरीन ड्राइव भी नजर आ रहा है। जहां लोग नॉर्मल दिनों में शाम बिताया करते थे। वहीं दिल्ली के कुछ हिस्सों को दिखाया गया है जहां अक्सर भीड़ रहा करती थी।
इसके अलावा वीडियो में सैनेटाइज और इलाज करते स्वास्थ्य कर्मियों, जरुरतमंदों की मदद करने वाले लोगों और देश की एकता की झलक मिलती है। बॉबी देओल के इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है, चंद रोज की बात है यारों, जीतेंगे अगर हो सबका साथ।
Chand roz ke baat hai yaaron... Jeetenge Agar ho Sabka Saath !!! @thedeol pic.twitter.com/uAOJKVSLCt
इस वीडियो को शेयर करते हुए बॉबी ने लिखा है, “चंद रोज की बात है यारो” हम इस जंग को जीतेंगे, चलो कोरोना वॉरियर्स द्वारा किए गए कामों की हम तारीफ करते हैं। और जब तक आवश्यक न हों, सावधानी बरतें। ये सब हमारी भलाई के लिए ही किया जा रहा है!'
“चंद रोज़ की बात है यारो” we will win this war, let’s be appreciative of the efforts put in by #COVIDWarriors let’s be careful and not go out unless necessary, ये सब हमारी भलाई के लिए ही किया जा रहा है! 🙏🏻 #IndiaFightsCorona #COVID19 #StayHome #StaySafe
जरूरतमंदों की मदद के लिए सलमान ने निकाला नया तरीका
thank you @sanjaymasoomm pic.twitter.com/FRjB9Ev0oo