फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरतमंदों की मदद के लिए सलमान ने निकाला नया तरीका, बीइंग हंगरी नाम के ट्रक बांट रहे हैं लोगों को राशन

Thu, 07 May 2020 12:52 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 07 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan launches his food truck Being Haangryy for needy amid lockdown
Salman Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान लॉकडाउन की शुरुआत से ही लोगों की मदद कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वो अपने फॉर्महाउस पर परिवार के सदस्यों के मिलकर बैलगाड़ी और टैम्पो में राशन भरते हुए नजर आ रहे थे। अब एक बार फिर सलमान ने लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने इसके लिए एक नया तरीका निकाला है।

Salman Khan launches his food truck Being Haangryy for needy amid lockdown
Salman Khan - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक ट्रक पर बीइंग हंगरी लिखा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग ट्रक से राशन निकालकर गरीबों को बांट रहे हैं। शिवसेना के एक नेता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान का शुक्रिया अदा किया है साथ ही उनकी खूब तारीफ भी की है।

Salman Khan launches his food truck Being Haangryy for needy amid lockdown
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल एन कनाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'धन्यवाद सलमान खान भाई, वहां मौजूद रहने के लिए और चुपचाप कुछ करने के लिए जिसकी जरूरत है। मानव जाति की सेवा सर्वशक्तिमान की सेवा है। जय हो। मैं निश्चित रूप से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की कोशिश करूंगा और हमारे Fanclub परिवार से ऐसे ही प्रयास करने का अनुरोध करूंगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan launches his food truck Being Haangryy for needy amid lockdown
Salman Khan - फोटो : Social Media

सलमान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े करीब 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों की मदद कर रहे हैं। वह इन लोगों को आर्थिक मदद के साथ जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके साथ ही ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (एआईएसएए) के अंतर्गत आने वाले 45 कलाकारों के बैंक खातों में तीन-तीन हजार रुपये डाले हैं। जिसके लिए सभी कलाकारों ने उनका धन्यवाद किया था।

विज्ञापन
Salman Khan launches his food truck Being Haangryy for needy amid lockdown
Salman Khan - फोटो : amar ujala mumbai

बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में हैं। उनके साथ उनकी फैमिली और उनकी खास दोस्त अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और यूलिया वंतूर सहित अन्य लोग भी रुके हुए हैं।

लॉकडाउन में मिली बच्चन परिवार को खुशी, ग्रेजुएट हुईं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed