लॉकडाउन के बीच अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा अब ग्रेजुएट हो गई हैं। नव्या के ग्रेजुएट होने पर उनके मामा अभिषेक बच्चन ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।
अमिताभ बच्चन नातिन नव्या नंदा :लॉकडाउन में मिली बच्चन परिवार को मिली ये खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए नव्या के ग्रेजुएट होने की जानकारी दी है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया है कि कोरोना की वजह से कार्यक्रम रद्द हो गया लेकिन न्यूयॉर्क के कॉलेज से नव्या ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया।
बिग बी ने लिखा, 'नातिन नव्या.. ग्रेजुएशन डे.. न्यूयॉर्क में कॉलेज से ग्रेजुएट हो गईं। कोरोना की वजह से ट्रैवल और सेरिमनी कैंसिल हो गई। लेकिन नव्या गाउन और कैप पहनना चाहती थीं, स्टाफ ने गाउन और कैप तैयार की। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए घर में ही तस्वीरें ली गईं। पॉजिटिव हैप्पी एटीट्यूड।'
T 3523 - Grand daughter NAVYA .. Graduation Day .. graduated from College in New York .. Corona cancelled travel & ceremony ..
But she wanted to wear gown & cap, staff stitched impromptu gown & cap took pictures at home to celebrate occasion .. such a positive happy attitude . pic.twitter.com/5NsU1sDLr6
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'ग्रेजुएट होने पर नव्या तुम्हें बधाई! लॉकडाउन की वजह से तुम अपने सहपाठियों के साथ अपने विश्वविद्यालय में इस मौके को नहीं सेलिब्रेट कर पाईं। इसकी कमी गार्डन ने पूरी कर दी। कल की तरह लगता है कि हम तु्म्हें छात्रावास के कमरे में ले जा रहे थे। भगवान आपका भला करे! यह देखने के लिए इंतजार न करें कि आपके पास दुनिया के लिए क्या है।'
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
बता दें कि नव्या नवेली अपने नाना अमिताभ बच्चन और मामा अभिषेक बच्चन के काफी करीब हैं। नव्या सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। साथ ही वह अपने दोस्तों को भी पूरा समय देती हैं। अक्सर वह पार्टी, फंक्शन का मजा लेते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
#BoysLockerRoom पर बॉलीवुड का फूटा गुस्सा, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया