फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#BoysLockerRoom पर बॉलीवुड का फूटा गुस्सा, स्वरा भास्कर और सोनम कपूर ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Wed, 06 May 2020 11:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 06 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Swara Bhasker Richa Chaddha Siddhant Chaturvedi Reaction on Boys Locker Room
सोनम कपपूर, स्वरा भास्कर, सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social Media

इन दिनों कोरोना वायरस से ज्यादा चर्चा में एक मुद्दा और है। वो मुद्दा है 'बॉयज लॉकर रूम'। दिल्ली में हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। दरअसल हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम नाम के एक ग्रुप की कुछ चैट वायरल हुई हैं। जिसमें स्कूल के बच्चे कुछ स्कूल की ही लड़कियों की तसवीरें एडिट कर शेयर कर रहे थे। ये चैट्स वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैल गईं। अब इसे लेकर बॉलीवुड की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है।

Sonam Kapoor Swara Bhasker Richa Chaddha Siddhant Chaturvedi Reaction on Boys Locker Room
sonam kapoor - फोटो : instagram

सोनम कपूर
इस मामले को लेकर बॉलीवुड से लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। मामले को लेकर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी के जरिए लिखा, 'ये मामला पेरेंट्स के द्वारा की गई अनदेखी का नतीजा है। इसके लिए पेरेंट्स को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए कि उन्होंने अपने बेटों को महिलाओं और इंसानों की इज्जत करना नहीं सिखाया। और इन लड़कों को तो खुद पर शर्म आनी चाहिए।'

Sonam Kapoor Swara Bhasker Richa Chaddha Siddhant Chaturvedi Reaction on Boys Locker Room
Swara Bhasker - फोटो : Social Media

स्वरा भास्कर
तो वहीं देश से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी बेबाकी से राय रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा, '#boyslockerroom जहरीली मर्दानगी की ओर बढ़ते युवाओं की कहानी बयां करती है। कम उम्र के लड़के नाबालिग लड़कियों से बलात्कार और गैंगरेप करने की योजना बना रहे हैं। उनके माता-पिता और शिक्षक चाहते हैं कि उन्हें बच्चा कहा जाए। बलात्कारियों को फांसी देना ही काफी नहीं है, इस बलात्कारी सोच को भी बदलना होगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Swara Bhasker Richa Chaddha Siddhant Chaturvedi Reaction on Boys Locker Room
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social Media

सिद्धांत चतुर्वेदी
वहीं 'गली बॉय' फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। जिसके जरिए उन्होंने बॉयज लॉकर रूम को समाज के लिए एक वायरस बताया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Extreme Red zones. #BoysLockerRoom #GirlsLockerRoom Disgusting.

A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on

विज्ञापन
Sonam Kapoor Swara Bhasker Richa Chaddha Siddhant Chaturvedi Reaction on Boys Locker Room
ऋचा चड्ढा - फोटो : social media

रिचा चड्ढा
अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने इसे एक बड़ी समस्या बताया है। रिचा ने ट्वीट कर लिखा, 'यह एक बहुत बड़ी समस्या है, क्योंकि हमारे आबादी/नैतिकतावादी देश में यौन शिक्षा के बारे में अभी भी हर कोई व्यंग्य करता दिखता है। लेकिन खुलकर बात करता नहीं नजर आता। इससे किशोरों में यौन शिक्षा का अभाव है वह कन्फ्यूज हैं। इससे उनमें भ्रम पैदा होता है। अब तो डेटा भी फ्री है। यह कितना खतरनाक है। आने वाले पांच सालों में ये और बढ़ेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed